{"_id":"4a623e22d77e2487004c4689cc925a40","slug":"dehradun-school-bad-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को स्कूल मिला, दोपहर का भोजन नहीं","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
बच्चों को स्कूल मिला, दोपहर का भोजन नहीं
बिशन सिंह बोरा/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 12 Jul 2014 11:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी दून में स्कूल बंद होने के बाद गोशाला में पढ़ाई कर रहे अशासकीय न्यू प्रभु निकेतन जूनियर हाईस्कूल के बच्चों को अस्थायी स्कूल में शिफ्ट कर लिया गया।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग पर सवाल
बच्चे यहां पढ़ने पहुंचे, लेकिन उन्हें मिड डे मील नहीं मिला। बच्चे सरकारी स्कूल के छात्रों का मुंह ताकते रहे। एक ही स्कूल में बच्चों के साथ दोहरे व्यवहार से स्कूल प्रशासन समेत शिक्षा विभाग पर सवाल उठ रहा है।
विज्ञापन
धर्मपुर की माता मंदिर रोड स्थित न्यू प्रभु निकेतन जूनियर हाईस्कूल के बच्चों पर शिक्षा विभाग के अफसरों की लापरवाही भारी पड़ रही है। विवाद की जानकारी के बावजूद सोए रहे अफसरों के कारण इन बच्चों को स्कूल से बाहर निकलना पड़ा।
विज्ञापन
अस्थायी तौर पर संबद्ध
इसके बाद शिक्षकों दयाल सिंह और गिरीश चंद सेमवाल ने किसी तरह एक गोशाला में कुछ दिन कक्षाएं चलाईं।
अमर उजाला में लापरवाही के खुलासे के बाद हरकत में आए विभाग ने बच्चों और शिक्षकों को अजबपुर जूनियर हाईस्कूल से अस्थायी तौर पर संबद्ध कर दिया। लेकिन यहां भी सरकारी अनदेखी ने उनका पीछा नहीं छोड़ा।
शुक्रवार को बच्चे स्कूल पहुंचे तो उनके चेहरे खिले थे। कई दिन बाद उन्हें कक्षा में पढ़ने का मौका मिला था। यह भी उम्मीद थी कि अब मिड डे मील भी मिलने लगेगा। लेकिन दोपहर में स्कूल के बाकी बच्चे भोजन खाने लगे तो इन बच्चों को किनारे कर दिया गया।
सरकारी स्कूल के शिक्षकों ने सिर्फ अपने बच्चों को भोजन परोसा। न्यू प्रभु निकेतन के शिक्षक भी कुछ कह नहीं सके। उनका कहना है कि वे तो सड़क पर आ गए थे, बच्चों को छत मिलने का सहारा ही बहुत है।
हमारे स्कूल को मार्च से राशन नहीं मिला है। हम खुद बच्चों के लिए दूसरे स्कूलों से राशन की व्यवस्था कर रहे हैं। स्थिति यह है कि कुकिंग कॉस्ट भी शिक्षक अपनी जेब से वहन कर रहे हैं।
-ऋतु आर्य, प्रधानाध्यापिका, जूनियर हाईस्कूल अजबपुर
बच्चों को खाना न मिलने की जानकारी मिली है। शनिवार से न्यू प्रभु निकेतन के बच्चों के लिए एमडीएम की व्यवस्था होगी। सरकारी स्कूल के बच्चों के साथ ही उन्हें भी भोजन परोसा जाएगा।
-पद्मेंद्र सकलानी, जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक)
(नोटः इस खबर से संबंधित किसी भी सुझाव या सवाल के लिए मेल आईडी bsbora@ddn.amarujala.com और इस नंबर 9675202099 पर संपर्क कर सकते हैं।)