{"_id":"d5ab2f370399b9e1c65e49ce0fe4d4e9","slug":"dehradun-received-gift-of-triple-it","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून को मिला ट्रिपल आईटी का तोहफा","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
देहरादून को मिला ट्रिपल आईटी का तोहफा
शेषमणि शुक्ल/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 26 Sep 2013 10:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन इंस्टीट्यूट आफ इनफारमेशन टेक्नालाजी (ट्रिपल आईटी) देहरादून में ही बनाने का फैसला हुआ है। इसके लिए देहरादून जिला प्रशासन से मानक के मुताबिक भूमि चिह्नित करने को कहा गया है।
विज्ञापन
महत्वाकांक्षी योजना
प्रधानमंत्री घोषणा का हिस्सा और केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ट्रिपल आईटी सूचना प्रद्योगिकी को बढ़ावा देने की परिकल्पना का हिस्सा है। देश के विभिन्न हिस्सों में ट्रिपल आईटी खोले जा रहे हैं। इसी के तहत उत्तराखंड को भी केंद्र सरकार से यह तोहफा मिला है। इस प्रोजेक्ट में अवस्थापना विकास का सारा खर्च केंद्र सरकार उठाएगी।
विज्ञापन
पढ़ें, ये कैसी पूछताछ कि भाग निकले फर्जी छात्र
विज्ञापन
राज्य सरकार को तय मानक के मुताबिक सिर्फ भूमि मुहैया कराना है। बताया गया कि इस संस्थान के लिए तकरीबन पचास एकड़ भूमि की जरूरत होगी। शासन ने जिला प्रशासन से भूमि चिह्नित करने को कहा है।
पढ़ें, पालीटेक्निक प्रवक्ता भर्ती परीक्षा स्थगित
हालांकि सहसपुर क्षेत्र में कहीं सरकारी भूमि बताई गई है। शासन के अधिकारी के इस जमीन को देखने जाएंगे। इसके साथ ही जिला प्रशासन से अन्य जगहें भी चिह्नित कर प्रस्ताव भेजने को कहा गया है। अपर मुख्य सचिव राकेश शर्मा के मुताबिक इस संस्थान में अगले शिक्षण सत्र से कक्षाएं शुरू कराई जा सकेंगी। फिलवक्त जमीन की तलाश पूरी होते ही भवन निर्माण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
इनफारमेशन टेक्नालाजी पर केंद्रित संस्थान
ट्रिपल आईटी की परिकल्पना उस दौर में हुई थी, जब देश और दुनिया में इनफारमेशन टेक्नालाजी (आईटी) सेक्टर बूम पर था और इसके लिए योग्य एवं प्रशिक्षित युवाओं की पूरी दुनिया में जरूरत थी। उस दौर में विशेष रूप से कंप्यूटर साइंस, आईटी जैसी इंजीनियरिंग की ब्रांच इस संस्थान में शुरू कराए गए थे। अब इन संस्थानों में इलेक्ट्रानिक्स समेत कई अन्य ब्रांच भी खोली जाने लगी हैं।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...