{"_id":"1e7cc52980936437a96342275f996906","slug":"dehradun-medical-college-session-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगामी सत्र से शुरू होगा दून मेडिकल कॉलेज","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
आगामी सत्र से शुरू होगा दून मेडिकल कॉलेज
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 24 Dec 2013 12:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार दून मेडिकल कालेज को इसी सत्र से शुरू करेगी। मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए मेडिकल शिक्षा मंत्री हरक सिंह ने निर्देश जारी किये हैं।
विज्ञापन
राज्य में प्रस्तावित तीन मेडिकल कॉलेजों के साथ चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति डा. एमसी पंत के साथ मंत्री ने चिकित्सा शिक्षा को बेहतर बनाने के बारे में चर्चा की।
विज्ञापन
धनराशि अवमुक्त करने के आदेश
सोमवार को चिकित्सा शिक्षा विभाग की विभागीय समीक्षा में मंत्री हरक सिंह ने 40 करोड़ रुपये की धनराशि राजकीय निर्माण निगम को अवमुक्त करने के दिए निर्देश हैं।
विज्ञापन
सरकार की कोशिश है कि दून मेडिकल कॉलेज आगामी सत्र से शुरू कर दिया जाए जबकि ऊधम सिंह नगर और अल्मोड़ा में प्रस्तावित मेडिकल कालेज वर्ष 2015 से शुरू किये जाएंगे।
चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने अपर मुख्य सचिव राकेश शर्मा को एचएन बहुगुणा चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के कार्यालय अवस्थापना विकास के लिए 50 लाख रुपये धनराशि आवंटित करने के निर्देश दिये।
कुलपति के साथ की चर्चा
रावत ने बैठक में नवनियुक्त कुलपति डा. पंत के साथ अल्मोड़ा, ऊधसिंहनगर और देहरादून मेडिकल कालेज की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने प्रबंध निदेशक राजकीय निर्माण निगम से दून मेडिकल कालेज का निर्माण कार्य तेजी से शुरू करने के निर्देश दिये।
उन्होंने कहा कि कार्यदायी संस्था तथा शासन के अधिकारियों के साथ केंद्र पोषित योजना में स्वीकृत जीएनएम् तथा एएनएम केंद्रों की जनपदवार समीक्षा की। इस अवसर पर निदेशक चिकित्सा शिक्षा डा. आरएन भट्ट मौजूद रहे।