{"_id":"6aa25094d13f6b783c388ad7fafa10a3","slug":"degree-course-in-sports-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"'स्पोर्ट्स में डिग्री कोर्स शुरू करेगी दिल्ली सरकार'","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
'स्पोर्ट्स में डिग्री कोर्स शुरू करेगी दिल्ली सरकार'
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 23 Mar 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार दिल्ली के कॉलेजों में स्पोट्स पर डिग्री कोर्स शुरू करेगी। ताकि शिक्षा को प्रभावित किए बिना स्पोट्समैन दिल्ली में तैयार किए जा सकें। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पंजाब नेशनल बैंक की तरफ से बैटमिंटन पुरस्कार समारोह में इसकी घोषणा की। सिसोदिया ने कहा कि स्कूलों के कुरिकुलम में भी खेलों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया ने कहा कि तैयारी चल रही है। इससे दिल्ली में खेलों को बढ़ावा मिलेगा। छात्रों को चहूंमुखी विकास केलिए स्कूलों में खेलों को बढ़ावा देंगे। इस कार्यक्रम में बैटमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल भी शामिल हुईं।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री ने कहा है कि सरकार जल्द ही शिक्षा पर विजन डॉक्यूमेंट जारी करेगी। जिसमें शिक्षा दिल्ली में शिक्षा की वर्तमान दशा का जिक्र तो होगा ही साथ में अगले पांच साल में शिक्षा को लेकर सरकार का विजन भी होगा। कॉलेजों से परिसर में खेलों की सुविधाओं का डाटा भी मांगा है।
विज्ञापन