{"_id":"4ea2bbbf56503a7d4a990bd76cea927b","slug":"degree-colleges-study-will-not-be-interrupted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड के डिग्री कॉलेजों में बाधित नहीं होगी पढ़ाई","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
उत्तराखंड के डिग्री कॉलेजों में बाधित नहीं होगी पढ़ाई
नवीन सक्सेना/ अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Thu, 12 Nov 2015 10:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के सभी राजकीय महाविद्यालयों में कुछ दिनों बाद प्राध्यापकों के अभाव में पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी। इसके लिए जल्द ही सभी डिग्री कॉलेजों में प्राध्यापकों के रिक्त 681 पदों पर गेस्ट फैकल्टी की नियुक्ति हो जाएगी।
विज्ञापन
गेस्ट फैकल्टी के पद पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का 16 नवंबर से इंटरव्यू करने की शासन ने हरी झंडी दे दी है। पहले चरण में साइंस और कॉमर्स वर्ग के लिए इंटरव्यू कॉल किए गए हैं।
विज्ञापन
उच्चशिक्षा निदेशालय द्वारा राज्य में 90 राजकीय महाविद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। इन महाविद्यालयों में खासकर पर्वतीय क्षेत्रों के डिग्री कॉलेजों में प्राध्यापकों के पद खाली होने से पढ़ाई का बुरा हाल है। कुछ वर्ष पहले खुले नये महाविद्यालयों में कई ऐसे महाविद्यालय हैं जहां प्राचार्य के अलावा कला संकाय में कोई विषय के प्राध्यापक ही नहीं हैं।
विज्ञापन
हालांकि नया सत्र शुरू होने पर ऐसे महाविद्यालयों में उच्चशिक्षा निदेशालय ने एक या दो संविदा के प्राध्यापकों की तैनाती अवश्य की। लेकिन पढ़ाई की व्यवस्था बेहतर नहीं हो सकी।
इधर, पिछले दिनों उच्चशिक्षा मंत्री ने प्रदेश के महाविद्यालयों में प्राध्यापकों के रिक्त 681 पदों पर गेस्ट फैकल्टी की तैनाती करने के आदेश उच्चशिक्षा निदेशालय को दिए थे। इस पर उच्चशिक्षा निदेशालय की ओर से विज्ञप्ति निकाली गई थी। गेस्ट फैकल्टी के पदों के लिए उच्चशिक्षा निदेशालय को करीब 4 हजार अभ्यर्थियों के आवेदन प्राप्त हुए थे।
प्रभारी निदेशक डॉ. बीसी मेलकानी ने बताया कि आवेदन पत्रों की जांच करने के लिए विषय विशेषज्ञों की विषयवार कमेटी बनाई गई। कमेटी ने यूजीसी के मानकों को पूरा न करने वाले अभ्यर्थियों के आवेदनपत्र खारिज कर दिए। गेस्ट फैकल्टी पदों पर तैनाती के लिए अभ्यर्थियों के इंटरव्यू करने के शासन से निर्देश मिल गए हैं तथा 16 नवंबर से हल्द्वानी में गौलापार स्थित उच्चशिक्षा निदेशालय में इंटरव्यू शुरू होंगे।
सहायक निदेशक डॉ. अनुराग अग्रवाल ने बताया कि पहले चरण में साइंस के पांचों विषयों के अलावा कॉमर्स के अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया गया है। इसकी जानकारी अभ्यर्थियों को उच्चशिक्षा निदेशालय की वेबसाइट पर डाल दी गई है। चयनित अभ्यर्थियों की सूची और किस अभ्यर्थी का इंटरव्यू किस दिन है, इसकी सूचना वेबसाइट पर अभ्यर्थी देख सकते हैं।
डिग्री कॉलेजों में छात्र-छात्राओं की बेहतर ढंग से पढ़ाई हो सके, इसके लिए जल्द ही गेस्ट फैकल्टी की नियुक्ति कर दी जाएगी। उच्चशिक्षा निदेशालय को इसकी प्रक्रिया जल्द पूरी करने के आदेश दिए गए हैं। किसी भी कालेज में प्राध्यापक के अभाव में पढ़ाई प्रभावित नहीं होने दी जाएगी। विद्यार्थियों को नियमित क्लासरूम में आना चाहिए।
- डॉ. इंदिरा हृदयेश, उच्चशिक्षामंत्री उत्तराखंड सरकार