{"_id":"e4155bab58d7f3c3ef69b9930b8562df","slug":"deduction-in-ip-university-fee","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के सभी विश्वविद्यालायों में होगी कॉमन फीस?","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
दिल्ली के सभी विश्वविद्यालायों में होगी कॉमन फीस?
सीमा शर्मा/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 29 Jan 2014 11:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उच्च शिक्षा के लिए स्टेट यूनिवर्सिटी में अत्यधिक प्रॉस्पेक्टस फीस के मुद्दे पर उठे विवाद पर आईपी यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने अपनी साख बचाते हुए फीस 250 रुपये कम कर दी है।
विज्ञापन
प्रबंधन ने कहने को तो फीस राशि कम कर दी है, लेकिन आंकड़ों में फेर में छात्रों को उलझाकर रख दिया है।
यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने शैक्षणिक सत्र 2014-15 में दाखिले की सूचना जारी करते हुए लिखा है कि जल्द ही संयुक्त प्रवेश परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन पत्र मिलने की प्रक्रिया शुरू होगी। छात्र यूनिवर्सिटी की वेबसाइट ipu.ac.in सर्च करते रहे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: नोएडा में है एशिया का बेस्ट प्राइवेट इंस्टीट्यूट
विज्ञापन
संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीईटी 2014) के लिए आवेदन राशि 750 रुपये देनी होगी। इसके साथ छात्रों को बैंक ट्रांजेक्शन चार्ज और यदि कोई टैक्स बनता होगा तो वह भी जमा करना पड़ेगा। यानी पहले जहां आवेदन पत्र एक हजार रुपये का मिलता था, अब वह कहने को 750 रुपये है लेकिन अन्य खर्च मिलाकर 800 रुपये देने पड़ेंगे।
हालांकि आईपीयू की छाया से पिछले वर्ष अलग हुआ देश का पहला तकनीकी विश्वविद्यालय आईजीडीटीयूडब्ल्यू ने एमटेक डिग्री में दाखिले के लिए आवेदन पत्र की फीस 750 रुपये रखी थी। डीयू में कॉमन रजिस्ट्रेशन फॉर्म है और फॉर्म की कीमत 50 से 100 रुपये तक है।
ऐसे में यदि आईपी यूनिवर्सिटी में भी एप्लीकेशन फीस पर सहमति डीयू की तर्ज पर बनती, तब छात्रों को लाभ पहुंचता। आईपीयू में छात्रों को दो से तीन डिग्री प्रोग्राम में दाखिले के लिए अलग-अलग आवेदन पत्र खरीदने पड़ते हैं, जिसके चलते आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को सबसे अधिक दिक्कत होती है।