{"_id":"d14ab95f68123c3c1244d1a97c00a157","slug":"ded-forms-submission-last-date-is-10-november-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस तक जमा होंगे डीएड के आवेदन पत्र","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
दस तक जमा होंगे डीएड के आवेदन पत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 21 Oct 2014 11:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से सोमवार को डीएड के नियमित विद्यार्थियों को राहत दी गई। प्रवेश वर्ष-2014 के प्रथम व द्वितीय सेमेस्टर और वर्ष 2013 के तृतीय व चतुर्थ सेमेस्टर के आवेदनकर्ता अब 10 नवंबर तक फार्म जमा करा सकेंगे।
विज्ञापन
पहले जहां आवेदन की अंतिम तिथि 27 अक्तूबर थी, वहीं अब आवेदक बिना विलंब शुल्क के 10 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि 10 नवंबर के बाद फार्म जमा करने वालों पर 100 रुपये विलंब शुल्क लगेगा। उन्होंने बताया कि 300 रुपये विलंब शुल्क के साथ 24 और एक हजार रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षार्थी 1 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन