फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   decree, punjab university campus will be vehicle free zone

पंजाब यूनिवर्सिटी का फरमान, व्हीकल फ्री होगा कैंपस

Mon, 01 Feb 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 01 Feb 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
decree, punjab university campus will be vehicle free zone

शहर के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का खास हिस्सा व्हीकल फ्री जोन को सबसे पहले पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) प्रशासन लागू करेगा। पीयू प्रशासन के आला अधिकारियों ने अगले दो महीने के भीतर कैंपस को व्हीकल फ्री करने की तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कैंपस में अब बाहरी लोगों के वाहनों पर पूरी तरह रोक लग जाएगी। वाहनों को अंदर ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी और प्रशासनिक ब्लॉक और कैंपस के सभी विभागों में जाने के लिए ई रिक्शा का विकल्प मिलेगा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पीयू रजिस्ट्रार कर्नल जीएस चड्डा और अन्य अधिकारियों की अहम बैठक में जल्द ही ई रिक्शा शुरू करने का फैसला लिया गया है। पीयू प्रशासन ने ई रिक्शा के लिए टेंडर भी आमंत्रित कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार कंपनियों ने ई रिक्शा उपलब्ध कराने के लिए आवेदन भी किया। प्रजेंटेशन के बाद इस काम के लिए गठित स्क्रूटनी कंपनी ने अभी दो कंपनियों को टेंडर अलॉट किए हैं। पहले चरण में ट्रायल के तौर पर ई रिक्शा को चलाया जाएगा।

पहले चरण में 25 ई रिक्शा चलेगा कैंपस में  
पीयू प्रशासन सेक्टर-14 मेन कैंपस और सेक्टर-25 साउथ कैंपस दोनों के लिए ई रिक्शा चलाने की तैयारी में है। अधिकारियों के अनुसार कैंपस में पहले चरण में 25 ई रिक्शा चलाया जाएगा। ये रिक्शा पीयू के सभी तीन गेट पर उपलब्ध होंगे।

बाहरी लोगों को अपनी गाड़ी मुख्य गेट के पास बनी पार्किंग में खड़ी करनी होगी और फिर ई रिक्शा से कैंपस के विभाग या अन्य प्रशासनिक विभाग में जा सकेंगे। इसके लिए उन्हें किराया भी देना होगा। लेकिन अभी किराए पर कोई फैसला नहीं हुआ है।

हॉस्टल की पार्किंग फीस बढ़ाने की तैयारी

पीयू प्रशासन कैंपस में हॉस्टलर को चार पहिया वाहन नहीं लाने की कई बार हिदायतें जारी कर चुका है। लेकिन अगले सत्र से पीयू प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए वाहन रखने पर पूरी तरह पाबंदी लगाने की तैयारी में है। हॉस्टल पार्किंग के रेट भी अब दोगुणा तक बढ़ाने की तैयारी है। इस संबंध में जल्द ही प्रपोजल पीयू प्रशासन के पास भेजा जाएगा।


कर्नल जीएस चड्डा, रजिस्ट्रार पंजाब यूनिवर्सिटी ने बताया कि पीयू कैंपस में ई रिक्शा चलाने का प्रपोजल तैयार किया गया है। कुछ कंपनियों ने इसके लिए आवेदन भी किया था। कंपनियों का चयन जल्द कर अगले कुछ महीने में ई रिक्शा की सुविधा शुरू कर दी जाएगी। कैंपस में वाहनों की संख्या कम करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed