{"_id":"bc7beecefad60a60b3cd6000386fd5f3","slug":"declared-the-result-of-the-first-session-and-pharmacy-tech-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटेक प्रथम सत्र और फार्मेसी का रिजल्ट घोषित","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
बीटेक प्रथम सत्र और फार्मेसी का रिजल्ट घोषित
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Tue, 03 Mar 2015 11:31 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने बीटेक प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। साथ ही विवि ने बी फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर रिपेयर न्यू सिलेबस, बी फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर रिपेयर ओल्ड सेमेस्टर, बी फार्मेसी तृतीय सत्र रिपेयर न्यू सिलेबस, बी फार्मेसी तृतीय सत्र रिपेयर ओल्ड सेमेस्टर और बी फार्मेसी पांचवां सत्र रिपेयर ओल्ड सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है।
विज्ञापन
तकनीकी विवि के रजिस्ट्रार एवं परीक्षा नियंत्रक मनोज कुमार ने बताया कि तकनीकी विवि ने दिसंबर में इन परीक्षाओं का संचालन किया था।
उन्होंने बताया कि तकनीकी विवि ने अपनी वेबसाइट पर परीक्षा परिणाम अपलोड कर दिया है। तकनीकी विवि के समस्त कर्मचारियों के सहयोग से विवि ने तीव्र गति से परीक्षा परिणाम घोषित करने में कामयाबी हासिल की है।
विज्ञापन