{"_id":"86bca217e6083a18c9c8b6d80f33131e","slug":"decision-on-semester-in-under-graduate-and-comunity-collage-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेमेस्टर और कम्यूनिटी कालेज पर पीयू में फैसला आज","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
सेमेस्टर और कम्यूनिटी कालेज पर पीयू में फैसला आज
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 15 Mar 2014 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी में अंडर ग्रेजुएट स्तर पर सेमेस्टर सिस्टम शुरू करने पर शनिवार को होने वाली पीयू सिंडीकेट बैठक में फैसला होगा।
विज्ञापन
सिंडीकेट में पीयू से एफिलिएटेड दो कालेज में कम्यूनिटी कालेज शुरू करने पर भी मुहर लग सकती है। इसको लेकर गठित कमेटी ने पहले ही इसे अप्रूवल दे दी है।
शनिवार को सिंडीकेट में मुहर लगने पर प्रस्ताव को इसी महीने 22 मार्च को होने वाली सीनेट बैठक में लाया जाएगा। सेमेस्टर सिस्टम शुरू करने का पंजाब के ऐडिड और प्राइवेट कालेज विरोध कर रहे हैं, जबकि पीयू प्रशासन का तर्क है कि सेमेस्टर सिस्टम लागू नहीं करने पर यूजीसी और केंद्र सरकार से फंड नहीं मिल सकेगा।
चंडीगढ़ के जीसी-11 में जुलाई 2014 से कम्यूनिटी कालेज शुरू होना है। जबकि दूसरा कालेज लुधियाना स्थित एससीडी गवर्नमेंट कालेज शामिल है।
इसके तहत दो कोर्स शुरू करने पर मुहर लगेगी। दोनों कालेज में 12वीं पास युवाओं के लिए दो-दो नए कोर्स शुरू किए जाएंगे।
ये प्रस्ताव भी आएंगे पीयू सिंडीकेट में
-शूटिंग रेंज में 25 लाख की लागत से एसी प्लांट लगाना।
-सेक्टर-46 स्थित आयुर्वेदिक धनवंतरी कालेज के विद्यार्थियों को परीक्षा देने और रिजल्ट घोषित करने का मामला।
-कालेज में प्रिंसिपल और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए नया एपीआई को मंजूरी।
-पीयू के दशहरा ग्राउंड में 8 लाख की लागत से क्रिकेट ग्राउंड तैयार करना।
-पीयू के यूसोल स्थित डिपार्टमेंट ऑफ कामर्स का नाम बदलकर डिपार्टमेंट ऑफ कामर्स एंड मैनेजमेंट स्टडी करना।
-पीयू के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर की नियुक्ति के नियमों में बदलाव का प्रस्ताव।
-पीयू सिंडीकेट में फीस बढ़ोतरी।