फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Decision on online common law admission test.

क्लैट एग्जाम अब होगा ऑनलाइन

Sat, 01 Nov 2014 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 01 Nov 2014 10:27 AM IST
विज्ञापन
Decision on online common law admission test.

कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) ऑनलाइन किए जाने पर शनिवार को कोर कमेटी की बैठक में अंतिम मुहर लगाई जाएगी।

विज्ञापन


डॉ. राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में कोर कमेटी की बैठक में अन्य लॉ यूनिवर्सिटी के कुलपति भी हिस्सा लेंगे।

सब कमेटी की शुक्रवार को हुई बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। इसमें एमओयू के दायरे को भी बढ़ाया जाएगा।

इस बार क्लैट के आयोजन का जिम्मा डॉ. राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी को सौंपा गया है। कुलपति प्रो. गुरदीप सिंह लगातार इस प्रयास में लगे हैं कि परीक्षा को बेहतर ढंग से आयोजित किया जाए।


अभी एमओयू के अनुसार डॉ. राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी आठवीं यूनिवर्सिटी है, जो क्लैट करवाएगी।

आगे अब सभी यूनिवर्सिटी को क्लैट करवाने का जिम्मा मिले, इसके लिए एमओयू का दायरा बढ़ाया जाएगा। वहीं, अब एलएलएम की परीक्षा को भी क्लैट के तहत करने के लिए एमओयू होगा।
विज्ञापन


इस बार क्लैट ऑनलाइन करने के फैसले पर भी अंतिम मुहर लगाई जाएगी। शुक्रवार को सब कमेटी की बैठक में कुछ मुद्दों पर चर्चा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed