फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   DBS's new enrollment record

डीबीएस में नया रिकॉर्ड, मैदान में 50 पार 'सूरमा'

Tue, 03 Sep 2013 10:57 PM IST
अमर उजाला, आफताब अजमत, देहरादून
अमर उजाला, आफताब अजमत, देहरादून Updated Tue, 03 Sep 2013 10:57 PM IST
विज्ञापन
DBS's new enrollment record

देहरादून के डीबीएस कालेज में इस साल छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन करने वाले प्रत्याशियों ने नया रिकॉर्ड कायम किया है। इस वर्ष रिकॉर्ड 61 नामांकन हुए, जिनमें से नौ रद्द कर दिए गए।

विज्ञापन


नामांकन रद्द होने पर देर शाम छात्रों ने हंगामा भी किया। पिछले वर्षों में नामांकन का अधिकतम आंकड़ा 32 रहा था।

पदों पर जबर्दस्त मुकाबला
डीबीएस कालेज में अध्यक्ष पद को छोड़कर बाकी पदों पर जबर्दस्त मुकाबला है। कालेज में मंगलवार को 67 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई थी। इनमें से 61 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया।
विज्ञापन


शाम को चुनाव समिति ने जांच के बाद इनमें से नौ नामांकनों में खामियां पाते हुए रद्द कर दिए। विवि प्रतिनिधि पद पर आदेश, अरुण मैठाणी, भारत भूषण शुक्ला, देवाशीष सेमवाल, ज्योति प्रसाद नौटियाल, नील जोशी, प्रशांत रौतेला, शालिनी चौहान और शुभम शुक्ला का नामांकन रद्द किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्य का घिराव
इससे नाराज छात्रों ने प्राचार्य का घिराव किया। छात्रों की मांग थी कि गलती सुधार कर प्रत्याशियों का मौका दिया जाना चाहिए। मुख्य चुनाव अधिकारी डा. प्रत्यूष वत्सला ने इससे इंकार कर दिया। करीब आधा घंटा विरोध जताने के बाद छात्र वापस लौट गए।

अब बैलेट पेपर की चिंता
भारी संख्या में नामांकन होने के बाद कालेज प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चिंता बैलेट पेपर छपवाने की है। विवि प्रतिनिधि पद पर एक साथ 19 प्रत्याशी मैदान में हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी डा. वत्सला के मुताबिक अब बैलेट पेपर पर विचार किया जा रहा है।

शिकायत थी तैयार
नामांकन के दौरान दो प्रमुख पदों के प्रत्याशी एक दूसरे के खिलाफ सबूत लेकर आपत्ति दर्ज कराने का इंतजार करते रहे। एक प्रत्याशी इस ताक में रहा कि यदि दूसरे ने उसके खिलाफ आपत्ति दर्ज कराई तो वह भी उसके खिलाफ करा देगा। हालांकि, दोनों ओर से कोई शिकायत नहीं की गई।

सामूहिक गैदरिंग आज
डीबीएस कालेज में पहली बार चुनाव समिति और सभी छात्र नेता एक मंच पर नजर आएंगे। डा. वत्सला ने बताया कि इसके लिए कालेज परिसर में गैदरिंग का आयोजन किया जा रहा है। इसमें एक ओर सभी प्रत्याशी अपनी प्राथमिकता बताएंगे तो दूसरी ओर चुनाव समिति की ओर से वोट डालने की प्रक्रिया छात्रों को समझाई जाएगी।

2470 मतदाता, 52 प्रत्याशी
सात सितंबर को होने जा रहे छात्र संघ चुनाव में इस बार 52 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 2470 मतदाता करेंगे। हालांकि दाखिलों की संख्या करीब 2900 है लेकिन इनमें से 2470 को ही आईकार्ड जारी हो पाए हैं। कालेज में इस बार फोटो आईडी के आधार पर वोट डाले जाएंगे।

खिड़की बंद होने पर हंगामा
नामांकन के दौरान जब नामांकन का समय समाप्त होने वाला था, उससे ठीक पहले विवाद हो गया। आरोप है कि कालेज प्रशासन ने जल्दी काउंटर बंद कर दिया था। हंगामा हुआ तो कुछ देर और काउंटर खोल दिया गया।

जुलूस रोकने पर विवाद
नामांकन के लिए जब प्रत्याशी कालेज के बाहर सड़क पर जुलूस निकाल रहे थे तो कालेज में प्रवेश से पहले पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसपर छात्रों ने भारी हंगामा किया। स्थिति संभालने के लिए पुलिस को इजाजत देनी पड़ी।


यह प्रत्याशी हैं मैदान में
अध्यक्ष:- अजय प्रसाद सुंद्रियाल और विनय रावत।
उपाध्यक्ष:- आलोक सिंह, अनिल, गौतम गुप्ता, गुंजन, हेमंत सेमवाल, मनीष काला, नीरज चौहान, पवन कुमार राणा, राकेश नेगी, संदीप प्रसाद और संगीत कुमार।
महासचिव- अंकित रावत और सागर भट्ट।
सहसचिव- आशीष सिंह नेगी, डी बिष्ट, एकता डानियल, निकिता गुप्ता, रतन प्रभा, रवि नौटियाल, शुभम मंमगाई, सुरेश सिंह।
कोषाध्यक्ष- अभिषेक रावत, आकाश चौहान, अनुज कंडारी, आशीष भंडारी, महेंद्र सिंह, मीनाक्षी वर्मा, शुभम रावत, सूरजपाल सिंह।
कार्यकारिणी सदस्य- प्राची चौहान, सूरज भारद्वाज।
विवि प्रतिनिधि- अब्दुल कादिर, अभिषेक मिश्रा, अखिलेश भंडारी, अलम सिंह रावत, अंकित त्रिवेदी, देशराज सिंह, दिनेश चंद्र सिंह बिष्ट, इंतजार आलम, लोकेश डोभाल, परमवीर सिंह, पवन सिंह गुंसाई, सचिन रावत, संजय कुमार, शाहिद रजा, शाहरुख खान, सोनू, उदय सिंह, विपिन पुरोहित, योगेश नैनवाल।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed