फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dbs pg college evening class student facing problem.

डीबीएस कॉलेज की सांध्य कक्षाओं पर छाया अंधियारा

Fri, 11 Sep 2015 12:51 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 11 Sep 2015 12:51 PM IST
विज्ञापन
dbs pg college evening class student facing problem.

डीबीएस पीजी कॉलेज में गत वर्ष सांध्य कक्षाओं में दाखिला लेने वाले 205 छात्र परेशान हैं। उनकी वार्षिक परीक्षाएं तो हो गई, लेकिन प्रैक्टिकल न होने की वजह से आगे की प्रक्रिया अटकी हुई है।

विज्ञापन


हालात यह हैं कि विवि के कहने के बावजूद कॉलेज ने फैकल्टी न होने की बात कहकर प्रैक्टिकल कराने से इनकार कर दिया है। सरकार ने करीब डेढ़ साल बाद न तो अब तक कोई शिक्षक दिया और न ही कोई बजट।
विज्ञापन


गत वर्ष हाईकोर्ट के केवल अनुमन्य सीटों पर दाखिले के आदेश के बाद छात्रों की दाखिले की समस्या दूर करने के लिए सरकार ने इवनिंग क्लासेज चलाने की घोषणा की। इसके तहत पूरा बजट सरकार ने खुद वहन करने का वादा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएवी सहित कई कॉलेजों में प्रक्रिया परवान नहीं चढ़ पाई। डीबीएस कॉलेज ने 205 छात्रों के दाखिले कर लिए। साल भर बीत गया। न तो सरकार ने कोई फैकल्टी भर्ती की और न ही इवनिंग क्लास चलाने के लिए कॉलेज को कोई बजट दिया।

किसी तरह श्रीदेव सुमन विवि ने इन छात्रों की परीक्षा तो करा दी, लेकिन प्रैक्टिकल पर पेंच फंस गया। कॉलेज प्रशासन ने साफ कर दिया कि बिना फैकल्टी, वह नियमानुसार प्रैक्टिकल नहीं करा सकते हैं।

इसके चलते छात्रों की परीक्षा और रिजल्ट अटका हुआ है। कॉलेज प्रशासन ने शासन और उच्च शिक्षा विभाग को पत्र भेजकर साफ कर दिया है कि बिना फैकल्टी, सपोर्टिंग स्टाफ और संसाधनों के वह प्रैक्टिकल एग्जाम नहीं कराएंगे। इस वजह से छात्रों का भविष्य लटक गया है।


प्रैक्टिकल न होने की वजह से उनका परिणाम श्रीदेव सुमन विवि से जारी नहीं हो पाएगा। कॉलेज प्राचार्य डॉ. ओपी कुलश्रेष्ठ ने बताया कि उन्होंने कई बार शासन और उच्च शिक्षा विभाग को इस संबंध में पत्र भेजा है, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है। मुश्किल यह है कि जल्द छात्रों का रिजल्ट न आया तो उनके द्वितीय वर्ष पर संकट पैदा हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed