फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dav teacher lecture on youtube

यूट्यूब पर चल रही ज्योग्राफी की क्लास, देखें यहां...

Tue, 29 Jul 2014 01:22 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 29 Jul 2014 01:22 PM IST
विज्ञापन
dav teacher lecture on youtube

छात्रों की भारी भीड़ और कक्षा में जगह कम होने के चलते उनमें पढ़ाई के कम रुझान के बीच देहरादून स्थित डीएवी कॉलेज के प्राध्यापक ने अनूठी पहल की है।

विज्ञापन


टॉपिक को सुन, समझ सकते हैं
भूगोल विभाग के प्राध्यापक डॉ. डीके शाही ने अपना लेक्चर यूट्यूब पर जारी किया है। छात्र यह लेक्चर ऑनलाइन देखकर संबंधित टॉपिक को सुन, समझ सकते हैं।

डॉ. शाही ने बताया कि एक वर्ष से वह क्लास में दिए अपने लेक्चर को लिखकर फेसबुक पेज पर अपलोड करते रहे हैं। बड़ी संख्या में छात्र इस पेज से जुड़े और उन्हें इससे लाभ भी मिला।

विज्ञापन

वीडियो से मिलेगी पूरी जानकारी

dav teacher lecture on youtube

इसके बाद उन्होंने अपने पूरे लेक्चर का वीडियो ऑनलाइन करने की सोची। बताया कि आवाज डब करने के लिए हिंदी का सॉफ्टवेयर उन्होंने आईआईटी मद्रास से मंगाया।

अब लेक्चर तैयार कर यूट्यूब पर अपलोड कर लिया है। डॉ. शाही का कहना है कि जो छात्र क्लास में लेक्चर अटेंड नहीं कर सके हों, उन्हें वीडियो से जानकारी मिल जाएगी।

प्राचार्य डॉ. देवेंद्र भसीन का कहना है कि डॉ. शाही की यह पहल सराहनीय है। बताया कि यह प्रयोग सफल रहा तो भविष्य में इसे सभी विषयों में लागू किया जाएगा।

इस ‌लिंक पर देखें ऑनलाइन लेक्चर
http://goo.gl/L8NdXg

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed