{"_id":"0eb40f553a6efd735aa8767398fbb37a","slug":"dav-student-union-election-nomination","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएवी छात्रसंघ के लिए 30 'नेताओं' में होगी जंग","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
डीएवी छात्रसंघ के लिए 30 'नेताओं' में होगी जंग
अमर उजाला, आफताब अजमत, देहरादून
Updated Sat, 31 Aug 2013 07:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी के डीएवी कॉलेज में शनिवार को नामांकन प्रक्रिया संपन्न हो गई। दूसरे दिन जुलूसों के बीच 20 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। रविवार को नामांकन करने वाले उम्मीदवारों की सूची जारी करने के बाद आपत्तियां दर्ज की जाएंगी।
विज्ञापन
डीएवी कॉलेज में नामांकन प्रक्रिया के बाद अब अध्यक्ष पद पर तीन, उपाध्यक्ष पद पर चार, महासचिव पद पर तीन, सहसचिव पद पर चार, कोषाध्यक्ष पद पर तीन और विवि प्रतिनिधि पद पर 13 नामांकन हुए। इनमें पहले दिन दस और दूसरे दिन बीस नामांकन शामिल हैं।
विज्ञापन
रविवार को आपत्तियां मांगी जाएंगी
कॉलेज के मुख्य चुनाव अधिकारी डा. गोपाल क्षेत्री ने बताया कि अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के भूपेंद्र नेगी, एबीवीपी के सिद्धार्थ राणा और निर्दलीय स्वाती नेगी ने नामांकन कराया है। उपाध्यक्ष पद पर एसएफआई के पुष्पेंद्र, सिमरनजीत सिंह, दीपक रावत और मोनिका ने नामांकन कराया।
विज्ञापन
महासचिव पद आर्यन ग्रुप के जोगेंद्र सिंह, सत्यम ग्रुप के युद्धवीर सिंह और पट्टू ग्रुप के गोविंद सिंह ने नामांकन कराया। एबीवीपी और एनएसयूआई ने पहले ही दिन नामांकन करा लिया था। स्वाती ने शनिवार को नामांकन कराया। चुनाव समिति के सदस्य डा. अतुल सिंह ने बताया कि रविवार को शाम तीन बजे के बाद प्राप्त नामांकनों की सूची जारी करने के बाद नामांकनों पर आपत्तियां मांगी जाएंगी। दो सितंबर को नाम वापसी के बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी।
जुलूस में किया शक्ति प्रदर्शन
नामांकन के अंतिम दिन शनिवार को एबीवीपी और आर्यन ने शक्ति प्रदर्शन किया। पहले एबीवीपी का जुलूस लॉर्ड वेंकेटेश से डीएवी पहुंचा। एबीवीपी प्रत्याशी सिद्धार्थ राणा के जुलूस के दौरान मेन गेट में एंट्री से पहले ही छात्रों ने जमकर आतिशबाजी की।
छात्र हाथों में प्रचार के लिए डंडे लिए हुए थे तो चीफ प्रॉक्टर डा. कौशल कुमार ने कॉलेज गेट पर ही डंडे जब्त कर लिए। इसके बाद जुलूस कॉलेज परिसर में गया तो कुछ छात्रों ने आतिशबाजी शुरू कर दी। पहले चुनाव कार्यालय से माइक पर घोषणा कर आतिशबाजी पर प्रतिबंध की याद दिलाई गई, लेकिन जब छात्र नहीं माने तो कॉलेज प्रशासन ने पटाखे भी जब्त कर लिए। इसके बाद करीब डेढ़ बजे आर्यन ग्रुप के प्रत्याशी जोगेंद्र सिंह का जुलूस आया। जोगेंद्र के जुलूस में भी छात्रों ने उत्साह दिखाया। यहां भी रोक के बावजूद एक छात्र ने कॉलेज परिसर में पटाखा छुड़ाया।