फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dav student protest against college

डीएवी के छात्रों ने किया हंगामा

Sat, 22 Mar 2014 12:04 PM IST
अमर उजाला, श्रीनगर
अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sat, 22 Mar 2014 12:04 PM IST
विज्ञापन
dav student protest against college

परीक्षा फार्म जमा करने की मांग को लेकर डीएवी कॉलेज के छात्रों ने केंद्रीय गढ़वाल विवि के प्रशासनिक भवन पहुंचकर प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं का कहना था कि करीब 500 छात्रों के परीक्षा फार्म जमा न नहीं हुए हैं।

विज्ञापन


छात्र नेताओं की विवि के कुलसचिव प्रो.पीएस राणा के साथ हुई वार्ता में कोई निर्णय नहीं निकल सका। विवि प्रशासन ने फार्म जमा करने से साफ इनकार कर दिया।

छात्र नहीं माने
वार्ता विफल होने के बाद छात्रों ने प्रशासनिक भवन के समक्ष ही बेमियादी धरना शुरू कर दिया है। एसडीएम रज्जा अबास ने भी छात्रों को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने। उन्होंने कहा कि कुलपति के आने पर उनसे इस मामले में वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को देहरादून के डीएवी कॉलेज के छात्र प्रशासनिक भवन के समक्ष पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं का कहना था कि डीएवी कॉलेज में एससी-एसटी वर्ग के करीब 500 से अधिक छात्रों के फार्म कॉलेज प्रशासन ने आय प्रमाणपत्र उपलब्ध न होने पर रिजेक्ट कर दिए हैं। यह सूचना ठीक एक सप्ताह पूर्व दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ता के लिए बुलाया
विवि प्रशासन को ऐसे छात्रों के फार्म जमा करने चाहिए। मामले को लेकर विवि के कुलसचिव प्रो.पीएस राणा ने छात्र नेताओं से वार्ता के लिए बुलाया। उन्होंने साफ किया कि कि विवि ने तीनों परिसरों और संबद्ध महाविद्यालयों के छात्रों को परीक्षा फार्म भरने के लिए पर्याप्त समय दिया।

डीएवी कॉलेज प्रशासन की ओर से 7 मार्च को लिखा एक पत्र भी 11 मार्च को प्राप्त हुआ है। पत्र में 500 से अधिक फार्म जमा न होने संबंधी कोई बात नहीं लिखी गई और न ही इससे पूर्व आय प्रमाणपत्र तहसील से नहीं मिलने की दशा में फार्म रिजेक्ट किए जाने कोई उल्लेख किया है।

कुलसचिव ने कहा कि नियत तिथि के बाद अन्य स्थानों से आए फार्मों को भी वापस भेजा गया। अब सभी महाविद्यालयों को प्रवेश पत्र भेज दिए गए हैं। ऐसे में डीएवी के फार्म शामिल नहीं किए जा सकते हैं।

वर्ष 2011 में भी आई थी यही स्थिति
इससे पूर्व वर्ष 2011 में डीएवी कॉलेज से 3200 फार्म परीक्षा से पहले छात्र नेता लेकर पहुंचे थे, जिस पर सख्ती दिखाते हुए विवि प्रशासन ने 3200 फार्मों को स्वीकार ही नहीं किया। जोर-जबरदस्ती परीक्षा अनुक्रमांक लेकर छात्रों ने उस वर्ष परीक्षा भी दी थी, लेकिन विवि ने उनका रिजल्ट ही घोषित नहीं किया।


25 जनवरी थी अंतिम तारीख

विवि ने इस वर्ष बीए, बीएससी और बीकॉम के लिए 16 दिसंबर से फार्म जारी किए थे, जिन्हें जमा करने की अंतिम तारीख 25 जनवरी थी। पहाड़ की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह तिथि बिना किसी लेट फीस के 31 जनवरी तक बढ़ाई गई। इसके बाद यह तिथि फिर 5 फरवरी तक कर दी गई। इसके बाद भी फार्म आने की आशंका पर 10 फरवरी तक विलंब शुल्क 500 रुपये के साथ फार्म जमा करने की तिथि विवि ने दी। एक बार और यह बढ़ाकर 15 फरवरी तय की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed