{"_id":"93c81274d7595782ee92ad24d2e47dfe","slug":"dav-pg-college-turn-into-political-field","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेलगाम हो चुकी छात्र राजनीति से कालेज खतरे में ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
बेलगाम हो चुकी छात्र राजनीति से कालेज खतरे में
देहरादून/ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2013 09:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएवी कालेज में बेलगाम हो चुकी छात्र राजनीति पर लगाम कसी जानी चाहिए। बात अब कालेज की गरिमा की है, इसलिए अब कुछ कड़े फैसलों की जरूरत है।
विज्ञापन
डीएवी कालेज में माहौल कैसे सुधरे, इस मुद्दे पर पाठकों के सुझाव कुछ ऐसे ही हैं। आम जनता और छात्रों का मानना है कि अब सभी को मिलकर आवाज उठानी होगी।
डीएवी को सुधारना है तो उस गंदगी को पहले साफ करना होगा जो आज वहां की सबसे बड़ी परेशानी बनी है। युवा तेजी से आपराधिक प्रवृत्ति की ओर से बढ़ रहा है।
- जॉनी जायसवाल
डीएवी में चुनाव ही नहीं होने चाहिए। अगर होते भी हैं तो कालेज के अंदर ही चुनाव प्रचार होना चाहिए, बाजार का माहौल खराब न करें।
- एके पाठक
छात्र संघ और कालेज प्रबंधन अपने स्तर से छात्र हित के लिए कार्य कर रहे हैं। मगर गतिरोध खत्म करने के लिए आम छात्रों की राय जानना जरूरी है। छात्र संघ, प्रबंधन और आम छात्रों के बीच खुली वार्ता होनी चाहिए।
विज्ञापन
- थॉमर्स जॉर्ज
डीएवी पीजी कालेज का अपना इतिहास और गरिमा है। छात्र अधिक होने के कारण एक सरकारी पीजी कालेज खोलना चाहिए। चुनाव के वक्त गैरकानूनी गतिविधियों को रोकने के लिए ठोसे कदम उठाए जाने चाहिए।
विज्ञापन
- एनके गुसाईं
मेरिट पर दाखिले का निर्णय बहुत अच्छा है लेकिन शिक्षा की गुणवत्ता पर भी ध्यान देना होगा। सबसे पहले मैनेजमेंट ऐसा सिस्टम तैयार करे, जिससे छात्र और कालेज प्रशासन के बीच सही संचार हो सके। फिलहाल कालेज के हर कदम की जानकारी केवल मीडिया के जरिये छात्रों तक पहुंचती है।
- दीपक सिंह गुसाईं
देहरादून में श्री देवसुमन विवि का शैक्षिक परिसर व रायपुर में प्रस्तावित सरकारी डिग्री कालेज खोलना चाहिए। एक पत्र के माध्यम से हमने सरकार को कुछ सुझाव भी दिए हैं। हमने मांग की है कि डीएवी व डीबीएस में सेल्फ फाइनेंस कक्षाओं के निर्णय को रद्द कर देना चाहिए।
-डा. राकेश रयाल, कांग्रेस बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ
खबर पर राय देने के लिए यहां क्लिक करें