{"_id":"fe89a1b25ae6750d3a79e44a4fe98347","slug":"dav-pg-college-dispute-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलन और लड़ाई से सहमे छात्र","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
आंदोलन और लड़ाई से सहमे छात्र
देहरादून/ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2013 09:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएवी कालेज में छात्र नेताओं के आंदोलन और इस बीच हुए गोलीकांड ने छात्रों के दिल में दहशत पैदा कर दी है। स्थिति यह है कि छात्र इंटरनल परीक्षाएं देने तक नहीं आ रहे हैं। कालेज प्रशासन ने छात्रों से परीक्षा में शामिल होने की अपील की है। आंदोलनरत छात्रनेताओं ने भी परीक्षाओं को बाधित न करने की बात कही है।
विज्ञापन
डीएवी में छात्रों के आंदोलन के चलते कालेज प्रशासन ने दो दिनों के लिए एमए, एमएससी और एमकॉम की इंटरनल परीक्षाओं पर रोक लगा दी थी। बाद में छात्रों ने खुद परीक्षा में व्यवधान न डालने की बात कहते हुए सभी विभाग खुलवाकर परीक्षा कराने की बात कही थी। इस बीच लगातार माहौल की गर्माहट को देखते हुए छात्रों ने कालेज और परीक्षाओं से किनारा कर लिया। इन दिनों परीक्षा तो आयोजित की जा रही हैं लेकिन छात्रों की उपस्थिति बेहद कम है।
विज्ञापन
इसके पीछे सबसे बड़ी वजह कालेज का छावनी में तब्दील होना और एनएसयूआई के बीच आपसी मारपीट व गोलीकांड को माना जा रहा है। प्राचार्य डा. देवेंद्र भसीन ने बताया कि परीक्षा में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं है। उन्होंने सभी छात्रों से अपील की है कि वे अपने संबंधित विभागाध्यक्ष से तुरंत संपर्क कर इंटरनल परीक्षा में शामिल हों ताकि जल्द से जल्द अंक विवि को भेजे जा सकें।
विज्ञापन
दूसरी ओर, छात्र संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेश जगूड़ी ने कहा कि वे छात्रों के भविष्य के हित में आंदोलन कर रहे हैं। उनका मकसद परीक्षाएं रुकवाना कतई नहीं है। ऐसे में छात्र निडर होकर परीक्षा देने आएं। उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
डीएवी कालेज में धारा 144 लागू
एनएसयूआई के दो गुटों में चल रहे विवाद को देखते हुए डीएवी कालेज में जिला प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी है। प्रशासन को आशंका है कि एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर हुई फायरिंग को लेकर कालेज का माहौल बिगड़ सकता है। अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन प्रताप शाह ने बताया कि धारा 144 लागू होने के बाद कालेज परिसर में किसी प्रकार की नारेबाजी, नारे लिखना, भड़काऊ और उत्तेजक भाषण देना, भ्रामक प्रचार प्रसार पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। परिसर में पांच या इससे अधिक व्यक्ति एकत्रित नहीं होंगे। आदेश का उल्लंघन आईपीसी की धारा 188 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
डीएवी में नारेबाजी, डीबीएस में प्राचार्य का घेराव
डीएवी और डीबीएस कालेज में मेरिट पर दाखिले और सेल्फ फाइनेंस कोर्स शुरू करने के विरोध में छात्रों का आंदोलन बुधवार को भी जारी रहा। छात्र संगठनों ने साफ किया है कि जब तक प्रबंधन सेल्फ फाइनेंस का निर्णय वापस लेकर मॉर्निंग शिफ्ट की सीटें नहीं बढ़ाएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
डीएवी कालेज में छात्र कालेज गेट पर धरने पर बैठे रहे। छात्र संघर्ष समिति के बैनर के नीचे एबीवीपी, एनएसयूआई, आर्यन सहित सभी छात्र संगठनों ने विरोध जताया। धरनास्थल पर आशीष रावत, आशीष बहुगुणा, ओम कक्कड़, जावेद, भगवती, जोगेंद्र आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर, डीबीएस में छात्रों ने प्राचार्य का घेराव किया।
छात्रों ने साफ कर दिया है कि जब तक सीटें नहीं बढ़ाई जाएगी और उत्तराखंड बोर्ड के छात्रों को मेरिट में 10 प्रतिशत छूट नहीं दी जाएगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर देवेंद्र नेगी, प्रदीप रावत, संकते नौटियाल आदि मौजूद रहे।
खबर पर राय देने के लिए यहां क्लिक करें