{"_id":"7f5c037cc2b1761ec4f3b33fb686c7ec","slug":"dav-pg-college-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएवी की ऐसी तस्वीर देखकर चौंके राज्यपाल","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
डीएवी की ऐसी तस्वीर देखकर चौंके राज्यपाल
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 13 Jul 2014 03:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के डीएवी कॉलेज की जर्जर इमारत और भारी अव्यवस्थाओं को लेकर छात्र संघर्ष समिति ने राजभवन का रुख किया।
विज्ञापन
सीएम से भी संज्ञान लेने को कहा
शनिवार को छात्रों ने राज्यपाल डॉ. अजीज कुरैशी को कॉलेज की अव्यवस्थाओं के फोटो दिखाए तो राज्यपाल ने इस पर आश्चर्य जताते हुए सीएम से भी संज्ञान लेने को कहा है।
डीएवी कॉलेज की अव्यवस्थाओं की छात्र नेताओं ने इस बार फोटोग्राफी कराई है। मामले को लेकर वह शनिवार को राज्यपाल डा. अजीज कुरैशी से मिले।
छात्र संघर्ष समिति के बैनर के नीचे छात्रों ने महामहिम के सामने कॉलेज की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग उठाई। राज्यपाल ने भी फोटो देखने के बाद इतनी अव्यवस्थाओं पर आश्चर्य जताया।
विज्ञापन
उन्होंने इसके लिए डीएवी प्रबंधन को भी जिम्मेदार ठहराया। साथ ही मुख्यमंत्री के नाम एक पत्र भी लिखा, जिसमें कॉलेज की व्यवस्थाओं में सुधार की बात कही गई है।
विज्ञापन
अब छात्र नेता दिल्ली स्थित एम्स में मुख्यमंत्री हरीश रावत को यह तस्वीरें और राज्यपाल का पत्र दिखाएंगे।
इस मौके पर सिद्धार्थ राणा, जोगेंद्र रावत, अंकित जोशी, नितिन जोशी, जितेंद्र कुमार, विनीत भट्ट, अभिषेक भंडारी, महेंद्र राणा, सतीश पंत मौजूद रहे।
डीएवी में मंगलवार से शुरू होगा मिशन एडमिशन
डीएवी कॉलेज में नए सत्र का मिशन एडमिशन मंगलवार से शुरू होने जा रहा है। छात्रों को कॉलेज की वेबसाइट पर भी पूरी जानकारी मिलती रहेगी। कॉलेज प्रशासन ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
डीएवी कॉलेज प्राचार्य डा. देवेंद्र भसीन ने बताया कि कालेज में 15 जुलाई से 28 जुलाई के बीच प्रॉस्पेक्टस और मेरिट फार्म बिकेंगे। प्रॉस्पेक्टस की कीमत 40 रुपए और मेरिट फार्म की कीमत दस रुपए होगी।
उन्होंने बताया कि कॉलेज में 90 प्रतिशत सीटें उत्तराखंड और 10 प्रतिशत सीटें बाहरी राज्यों के छात्रों के लिए होंगी। प्रथम वर्ष के छात्र को पहले प्रॉस्पेक्टस खरीदने की जरूरत नहीं है।
वह मेरिट फार्म भरकर जमा कराएं। मेरिट में नाम आने के बाद उन्हें प्रॉस्पेक्टस की जरूरत पड़ेगी। प्रॉस्पेक्टस बिक्री के लिए कालेज में दो काउंटर बनाए जाएंगे और सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक प्रॉस्पेक्टस मिलेंगे।
पंजीकरण के लिए कॉलेज में अलग काउंटर बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि छात्र एडमिशन से संबंधित अपडेट के लिए कालेज की वेबसाइट पर भी नजर बनाए रखें।