{"_id":"e8b597eff17b3e82aefdbd8d06972f91","slug":"dav-pg-college-class-start-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएवी ने छात्रों को पढ़ने के लिए भेजा बुलावा","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
डीएवी ने छात्रों को पढ़ने के लिए भेजा बुलावा
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 04 Nov 2014 09:05 AM IST
विज्ञापन
राजधानी दून के डीएवी पीजी कॉलेज में इस साल मेरिट से दाखिला प्राप्त करने वाले बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम वर्ष और पीजी प्रथम सेमेस्टर के छात्रों को कॉलेज ने बुलावा भेजा है।
विज्ञापन
कॉलेज प्रशासन ने एसएमएस भेजकर बताया है कि कॉलेज में कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। अगर उपस्थिति कम रही तो उन्हें नुकसान उठाना पड़ेगा।
डीएवी कॉलेज प्राचार्य डा. देवेंद्र भसीन ने बताया कि सभी प्रथम वर्ष के छात्रों को एसएमएस के माध्यम से निर्देशित किया गया है कि वह जल्द से जल्द अपनी कक्षाएं ज्वाइन करें।
विज्ञापन
छात्रों को हर दिन उपस्थिति से गुजरना होगा। जिस छात्र की उपस्थिति कम पाई जाएगी, उसे परीक्षा से वंचित किया जा सकता है। लंबे समय बाद कॉलेज में कक्षाओं को व्यवस्था की पटरी पर लाने के प्रयास शुरू हुए हैं।
विज्ञापन
स्थगित परीक्षा अब आठ को
डीएवी में शिक्षकों के आंदोलन की वजह से 30 नवंबर को स्थगित हुई गढ़वाल विवि की स्पेशल बैक परीक्षा आठ नवंबर 2014 को आयोजित की जाएगी। प्राचार्य डा. भसीन ने बताया कि आंदोलन की वजह से छात्रों की संगीत और इकोनोमिक्स की परीक्षा छूट गई थी। उस दिन स्थगित हुई बीएड की परीक्षा की अभी तिथि तय नहीं हुई है।