{"_id":"21d0029b38d1657f17501344e8ba15b0","slug":"dav-paper-leak-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाट्स एप से निकला 'जिन्न'","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
वाट्स एप से निकला 'जिन्न'
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 23 Aug 2013 09:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएवी कॉलेज देहरादून में लॉ की प्रवेश परीक्षा का प्रश्नपत्र बाहर आने की गुत्थी कॉलेज प्रशासन की ओर से सुलझाई नहीं जा सकी है। प्रशासन के मुताबिक जब उन्होंने प्रश्न पत्रों का रिकॉर्ड खंगाला तो वह दुरुस्त पाया गया। ऐसे में सवाल बाकी है कि आखिर पेपर बाहर आया कैसे?
विज्ञापन
डीएवी में 18 अगस्त को लॉ की 320 सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी। प्रवेश परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे बाद ही पेपर कॉलेज के बाहर एक मोबाइल पर वाट्स एप के जरिए आ गया था।
विज्ञापन
कॉलेज प्राचार्य डा. देवेंद्र भसीन का कहना है कि मामला प्रकाश में आने के बाद उन्होंने प्रश्नपत्रों का पूरा रिकॉर्ड खंगाला जो दुरुस्त पाया गया। ऐसे में पेपर आउट का सवाल ही पैदा नहीं होता है।
विज्ञापन
हालांकि, पेपर का फोटो बाहर आना अभी भी एक सवाल बना हुआ है, क्योंकि परीक्षा में मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया था और प्रश्नपत्र आवंटन के बाद परीक्षा कक्ष में ही छात्र से वापस ले लिया जाता है। ऐसे में पेपर का फोटो आना भी सवालों के घेरे में है।
जांच नहीं, अगली बार रहेंगे अलर्ट
पेपर आउट का मामला सभी सबूतों सहित प्रकाश में आने के बावजूद कॉलेज के प्राचार्य का कहना है कि उनके स्तर से सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गई हैं, इसलिए वह जांच नहीं करवाएंगे।
वह अब भी लिखित शिकायत के आधार पर डीजीपी को पत्र भेजने के बयान पर अडिग हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले से पेपर लीक की एक नई संभावना सामने आई है। इसलिए अगले साल परीक्षा में इससे बचाव का हल निकाला जाएगा।