फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   DAV opposition was split between knowledge

विरोध के बीच ही बंटने लगा डीएवी में ज्ञान

Mon, 22 Jul 2013 04:58 PM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Mon, 22 Jul 2013 04:58 PM IST
विज्ञापन
DAV opposition was split between knowledge

डीएवी कालेज में सेल्फ फाइनेंस मोड पर इवनिंग क्लास चलाने के खिलाफ सोमवार को कालेज खुलते ही छात्रों ने आंदोलन तेज कर दिया। छात्र कालेज गेट पर धरना देने बैठ गए। हालांकि इस बीच इंटरनल परीक्षाएं सुचारू हुई।

विज्ञापन


छात्र संघर्ष समिति की ओर से आयोजित बैठक में यह तय किया गया कि किसी भी कीमत पर सेल्फ फाइनेंस आधारित कक्षाएं संचालित नहीं होने दी जाएंगी।

छात्र संगठनों ने यह भी सवाल उठाया है कि जब ज्यादा संख्या की वजह से कालेज व्यवस्था न कर पाने का बहाना बनाता है तो भला सेल्फ फाइनेंस मोड पर होने वाले दाखिलों को किस प्रकार परीक्षा में व्यवस्थित करेगा। छात्रों ने प्रबंधन सचिव को एक ज्ञापन भी प्रेषित किया।
विज्ञापन


छात्रों ने मांग की है कि प्रबंधन सीटों की संख्या घटा कर शिक्षा का बाजारीकरण करने का विचार न करे, अन्यथा आंदोलन और उग्र हो जाएगा। इस मौके पर महेश जगूड़ी, आशीष रावत, जितेंद्र कुमार रिंकू, बब्बन, जावेद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीबीएस में भी आंदोलन जारी
डीबीएस पीजी कालेज में भी सोमवार को आंदोलन जारी रहा। छात्र संगठनों ने सेल्फ फाइनेंस के विरोध में कालेज न खुलने देने का ऐलान किया है। छात्र संघ महासचिव देवेंद्र नेगी और छात्र नेता प्रदीप ने कहा है कि जब तक प्रबंधन अपना फैसला वापस नहीं लेगा, तब तक वह कालेज खुलने नहीं देंगे।


एसजीआरआर व एमकेपी में शुरू हुई कक्षाएं
एसजीआरआर पीजी कालेज और एमकेपी कालेज में सोमवार से गढ़वाल विवि के नियमों के मुताबिक नए सत्र की कक्षाएं शुरू हो गई। एसजीआरआर के प्राचार्य प्रो. वीए बौड़ाई ने बताया कि कालेज में सभी कोर्स की कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। एमकेपी कालेज में दाखिलों के साथ ही कक्षाएं भी जारी रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed