फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dav have all student failed in law department

जोर का झटका धीरे से, यहां सब हो गए फेल!

Tue, 15 Oct 2013 06:50 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 15 Oct 2013 06:50 PM IST
विज्ञापन
dav have all student failed in law department

डीएवी के लॉ विभाग के परीक्षा परिणाम की वजह से 100 से ज्यादा छात्र परेशान हैं। द्वितीय व छठें सेमेस्टर का परिणाम जारी हुआ तो विषय विशेष में सभी छात्र अनुत्तीर्ण हो गए।

विज्ञापन


अब छात्र दोबारा मूल्यांकन के लिए दर-दर भटक रहे हैं। डीएवी में एलएलबी छठें सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम सोमवार को जारी हुआ।

पढें, 'जाम में न फंसता पति तो बच जाती पत्नी'
विज्ञापन


65 से ज्यादा छात्र फेल
परीक्षा में ‘जुवेनाइल ऑफेंस’ विषय में 65 से ज्यादा छात्र फेल हो गए। सभी छात्रों के अंक 100 में से 25 से 28 के बीच हैं। इसी प्रकार मंगलवार को जारी हुए द्वितीय सेमेस्टर के ‘कांट्रेक्ट 2’ विषय में 70 से ज्यादा छात्र फेल हो गए हैं। इन छात्रों को भी 20 से 35 के बीच अंक मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमों के मुताबिक 100 में से 36 अंक मिलने पर छात्र पास होते हैं। एक अंक से चूकने पर छात्र को एक साल तक उस विषय में बैक परीक्षा का इंतजार करना होगा।

परिणामों में भी यह चूक सामने आई
गत वर्ष आए लॉ की परिणामों में भी यह चूक सामने आई थी। इसके बाद छात्र नेता सौरभ दुसेजा ने इस संबंध में मई माह में गढ़वाल विवि एक आरटीआई लगाई।

पढें, गुंडो के डर से युवती को जंगल में ही छोड़ आया युवक

जवाब मिला कि जिस छात्र की कॉपी का एक बार मूल्यांकन हो चुका है, उसका दोबारा मूल्यांकन होने का कोई नियम नहीं है। यानी जो छात्र एक अंक से भी फेल हो गए हैं, उन्हें दोबारा बैक परीक्षा देनी ही होगी।

एक साथ छात्रों का फेल होना चिंता

द्वितीय सेमेस्टर के छात्र नितेश, विपिन, मनोज और छठें सेमेस्टर के छात्र मनीष, पूजा, मुकेश, मनीष, अमनदीप ने इस पर सख्त विरोध जताया है। उनका कहना है कि अभी तक वह किसी भी विषय में फेल नहीं हुए हैं, तो ऐसे में विषय विशेष में एक साथ छात्रों का फेल होना चिंता का विषय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed