{"_id":"e0b6ed04ee3dc200a31c542b244a27f1","slug":"dav-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मी बढ़ी","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मी बढ़ी
देहरादून/ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2013 08:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रसंघ चुनाव की तारीख नजदीक आते ही देहरादून कॉलेजों के प्रत्याशी समर्थकों संग चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। डोर टू डोर कैंपेनिंग पर तो फोकस है ही, सोशल नेटवर्किंग साइट्स का भी जमकर इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन
डीएवी कॉलेज में एनएसयूआई के अध्यक्ष पद प्रत्याशी भूपेंद्र नेगी रविवार को भी कालेज में प्रचार करते नजर आए। भूपेंद्र ने बताया कि उनकी टीम घर-घर प्रचार कर रही है। फेसबुक पर भी प्रचार चल रहा है।
विज्ञापन
आर्यन ग्रुप के महासचिव प्रत्याशी जोगेंद्र ने बताया कि वह देर रात तक समर्थकों संग प्रचार कर रहे हैं। संगठन के कार्यकर्ताओं की टोलियां भी बनाई गई हैं। एबीवीपी ने अब तक प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है, लेकिन प्रमुख दावेदार सिद्धार्थ राणा ने बताया कि वह प्रचार में पूरी शिद्दत से जुटे हैं।
विज्ञापन
दावा किया कि संगठन से उन्हें टिकट मिला तो एक बार फिर कॉलेज में अध्यक्ष पद एबीवीपी की झोली में जाएगा। पट्टू ग्रुप के महासचिव प्रत्याशी गोविंद सिंह ने कहा कि वह छात्रों के लिए चुनाव लड़ रहे हैं तो हर छात्र के पास जाकर प्रचार कर रहे हैं। डोर टू डोर जाकर बैठक की जा रही है।
छात्रों से वोटिंग अपील
सत्यम ग्रुप के महासचिव उम्मीदवार युद्धवीर सिंह ने बताया कि वह फ्रेशर छात्रों से वोटिंग अपील कर रहे हैं। दिनभर कॉलेज में चुनाव रैली के बाद देर रात तक घर-घर जाकर प्रचार किया जा रहा है। डीएवी के अलावा शहर के अन्य कॉलेजों में भी छात्रनेता अपने अंदाज में चुनाव प्रचार करते नजर आ रहे हैं।
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें