{"_id":"3ea3f7e381200973710f4871ff2cef68","slug":"dav-election-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब चुनाव खर्चे का 'रजिस्टर' लेकर बैठी आरूषि...","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
अब चुनाव खर्चे का 'रजिस्टर' लेकर बैठी आरूषि...
अमर उजाला, आफताब अजमत, देहरादून
Updated Thu, 12 Sep 2013 09:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएवी कालेज के छात्र संघ चुनाव में लिंगदोह सिफारिशों का उल्लंघन कर पानी की तरह पैसा बहाने के मामले पर विवि प्रतिनिधि पद की पराजित प्रत्याशी आरूषि ने सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने मुख्य चुनाव अधिकारी को ज्ञापन देकर ऐसे प्रत्याशियों के खिलाफ शिकायत की मांग की है। आरूषि ने दर्जनभर छात्राओं के साथ मिलकर मुख्य चुनाव अधिकारी डा. गोपाल क्षेत्री को शिकायती ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
पढें, ...ऐसे तो लग गए उद्योग, हो गया भला
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया है कि लिंगदोह सिफारिशों के तहत चुनाव खर्च 5000 रुपये तय है लेकिन प्रत्याशियों ने इससे 100 गुना ज्यादा खर्च किया है।
नियम का उल्लंघन
आरूषि ने चुनाव आचार संहिता का हवाला देते हुए आरोप लगाया है कि प्रतिबंधित होने के बावजूद चुनाव में शराब परोसी गई है जो कि गलत है।
महाविद्यालय चुनाव में बाहरी छात्रों पर रोक के बावजूद स्कूली छात्रों के चुनाव प्रचार में शामिल होने पर भी उन्होंने सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा है कि आचार संहिता के तहत किसी भी नियम का उल्लंघन करने पर प्रत्याशी की उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।
उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव आयोग/महाविद्यालय/ विवि अधिकारीगण से जांच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की।
अंकतालिका कालेज से आवंटन की मांग
आर्यन छात्र संगठन ने डीएवी कालेज प्राचार्य डा. देवेंद्र भसीन ने छात्रों की मार्कशीट कालेज से ही आवंटित करवाए जाने की मांग की है। इस संबंध में महासचिव जोगेंद्र सिंह ने एक ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि विवि के कैंप कार्यालय से छात्रों को मार्कशीट लाने में बेहद असुविधा हो रही है।
ऐसे में कालेज प्रशासन को दोबारा यहीं से आवंटन शुरू करना चाहिए। इस मौके पर सौरभ दुसेजा, महेंद्र पाल माही, कपिल चौधरी, विकास नेगी, सोनू बिष्ट, अजय सिंह आदि मौजूद रहे।
एसएसपी का पुतला जलाया
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने छात्र संघ चुनाव और मतगणना के दौरान पुलिस के लाठीचार्ज के विरोध में एसएसपी का पुतला दहन किया। एबीवीपी के गढ़वाल संयोजक आशीष बहुगुणा ने कहा कि एसएसपी को तत्काल प्रभाव से हटाया जाएगा। छात्रों ने कालेज परिसर में ही पुतला जलाया। इस मौके पर भारी संख्या में छात्र मौजूद रहे।