फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dav college evening classes

डीएवी में नहीं थमा इवनिंग क्लास का विवाद

Thu, 11 Dec 2014 12:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 11 Dec 2014 12:30 PM IST
विज्ञापन
dav college evening classes

डीएवी पीजी कॉलेज में सांध्य कक्षाओं को लेकर उपजा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। इसे लेकर बुधवार फिर हंगामा हुआ। एनएसयूआई के छात्रों ने कक्षाएं जल्द शुरू करने की मांग को लेकर कॉलेज में प्रदर्शन किया। छात्रों ने सहयोग न करने वाले शिक्षकों का घिराव किया।

विज्ञापन


एनएसयूआई से जुड़े छात्रों ने कॉलेज में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्राचार्य ने शीघ्र ही दाखिला प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन दिया था। यही वजह रही कि पूरे साल भर छात्र कक्षाएं शुरू होने का इंतजार करते रहे, लेकिन अब शिक्षकों के हाथ पीछे खिंचने से दाखिले नहीं हो पा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों में छात्र संघ उपाध्यक्ष बालम सिंह,मोहन भंडारी, मनोज सिंह, मनीष कुमार, विनोद तिवारी, दिवाकर दुबे, राजेन्द्र कुमार, सचिन कुमार, महेश कुमार, सतेन्द्र सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन


प्राचार्य ने कहा शिक्षकों की करेंगे व्यवस्था
प्राचार्य डा.देवेंद्र भसीन ने कहा कि महाविद्यालय को शासन से 1760 सीटों पर प्रवेश की मंजूरी संबंधी पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। वही महाविद्यालय के शिक्षक भी सायंकालीन कक्षाओं में पढ़ाने के इच्छुक नहीं हैं। शिक्षकों की अलग से व्यवस्था करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों ने फिर आंदोलन को चेताया
छात्रों ने शीघ्र कक्षाएं शुरू न होने पर प्राचार्य कार्यालय में तालाबंदी का ऐलान किया है। छात्रों ने कहा कि यदि शीघ्र स्वीकृत सीटों पर मेरिट फॉर्म जमा कर प्रवेश प्रक्रिया शुरु नहीं की गई तो वह प्राचार्य कार्यालय और मुख्य कार्यालय पर तालाबंदी करेंगे।

डीएवी में बीए और बीएससी की मेरिट जारी
डीएवी पीजी कॉलेज में बी कॉम की मेरिट सूची जारी होने के बाद बुधवार को कॉलेज प्रशासन ने बीए और बीएससी की भी मेरिट जारी कर दी। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. देवेंद्र भसीन ने कहा कि छात्र मेरिट सूची वेबसाइट पर भी देख सकते हैं।
 
बीएससी पीसीएम ग्रुप में सामान्य वर्ग की कट ऑफ 94.85 से 74.8 के बीच रही है। अनुसूचित जाति के लिए 74 से 61 और अनुसूचित जनजाति के लिए कट ऑफ 74.4 से 71.4 प्रतिशत रही। अन्य पिछड़ा वर्ग की कट ऑफ 74.4 से 70.06 रही।

बीएससी सीबीजेड ग्रुप में सामान्य वर्ग की कट ऑफ 97.04 से 73, अनुसूचित जाति की 71.6 से 61.02, अनुसूचित जनजाति की 72 से 67 और अन्य पिछड़ा वर्ग की कट ऑफ 72.02 से 66.6 रही। अन्य राज्य के लिए पीसीएस की कट ऑफ 94.08 से 74.8 और सीबीजेड की 85 से 66.2 रही।


बीए में सामान्य वर्ग की कटऑफ 97.1 से 65.4 रही। अनुसूचित जाति की कटऑफ 65..23 से 56.04 और अनुसूचित जनजाति की 65.2 से 64 रही। अन्य पिछड़ा वर्ग की कटऑफ 65.3 से 59.08 रही है। अन्य राज्यों के लिए कटऑफ 96.25 से 65.4 है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed