फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dav college evening class news

छात्रों ने बंद कराया डीएवी कॉलेज

Tue, 30 Dec 2014 10:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 30 Dec 2014 10:47 AM IST
विज्ञापन
dav college evening class news
संध्याकालीन कक्षाएं शुरू न होने से नाराज छात्रों ने सोमवार को देहरादून का डीएवी कॉलेज बंद करा दिया। छात्रों ने कहा कि संध्याकालीन कक्षाओं में दाखिला शुरू होने तक कॉलेज नहीं खुलने दिया जाएगा।
विज्ञापन


सोमवार को कॉलेज में बीए, बीएससी और बीकॉम की अंक तालिकाएं दिए जाने के साथ ही परीक्षा फार्म जमा हो रहे थे, लेकिन छात्रों ने विरोध करते हुए काउंटर बंद करा दिए। इससे छात्रों परेशानी उठानी पड़ी। प्रदर्शनकारियों में छात्र नेता मोहन भंडारी, कुलदीप कुमार, उमा शंकर, संदीप सिंह, कंचन, महेश, उदित, विकास आदि शामिल थे।
विज्ञापन


ऐसे तो हजारों रह जाएंगे वंचित
डीएवी कॉलेज में इन दिनों शीतकालीन अवकाश चल रहा है। इसके बावजूद परीक्षा फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर तय की गई है। छात्रों का कहना है कि अवकाश के कारण काफी छात्र शहर से बाहर गए हुए हैं। वहीं, आंदोलन की वजह से फार्म जमा नहीं हो पा रहे हैं। इससे हजारों छात्र परीक्षा फार्म जमा करने से वंचित रह जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed