फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dav college evening class dispute.

इवनिंग क्लास पर गुस्साए छात्रों ने बंद काराया DAV

Tue, 06 Jan 2015 11:56 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 06 Jan 2015 11:56 AM IST
विज्ञापन
dav college evening class dispute.

लंबे शीतकालीन अवकाश के बाद देहरादून डीएवी पीजी कॉलेज मंगलवार को खुलने के बाद छात्रों द्वारा फिर बंद करा दिया गया।

विज्ञापन


गुस्साए छात्रों ने बंद कराया कॉलेज
इवनिंग क्लास पर स्थिति साफ न होने से गुस्साए छात्रों ने कॉलेज बंद करा दिया। कॉलेज में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

मंगलवार को लंबे अवकाश के बाद कॉलेज खुलने के साथ ही महाविद्यालय में रुकी परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया और नई मशीन से हाजिरी भी शुरू कराई जानी थी।

बता दें कि डीएवी महाविद्यालय में सांध्यकालीन कक्षाओं के लिए लंबा आंदोलन चलने के बावजूद दाखिला प्रक्रिया मेरिट सूची के आगे नहीं बढ़ पाई है।

छह दिन पहले डीएवी प्रबंधन ने प्राचार्य को सांध्यकालीन कक्षाओं के संचालन पर सैद्धांतिक सहमति दी थी, लेकिन इस संबंध में मुख्यमंत्री के नाम भेजने वाला पत्र अब तक नहीं मिला है। इस कारण प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है।


हाईकोर्ट जाएगी हाजिरी की रिपोर्ट

आंदोलन के दौरान उत्पाती छात्र नेताओं ने डीएवी महाविद्यालय में लगी हाजिरी मशीन तोड़ दी थी। इसके टूटने के बाद फिर महाविद्यालय में हाजिरी प्रक्रिया लड़खड़ा गई है।
विज्ञापन


जबकि उच्च न्यायालय के आदेशों के बाद ही यह मशीन लगी थी। मशीन टूटने और दोबारा नई मशीन लगाने की पूरी रिपोर्ट भी कालेज प्रशासन उच्च न्यायालय भेजेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed