फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dav college dehradun

उत्तराखंड के सबसे बडे़ डिग्री कॉलेज को लगा झटका

Sat, 24 May 2014 04:30 PM IST
अमर उजाला, श्रीनगर/देहरादून
अमर उजाला, श्रीनगर/देहरादून Updated Sat, 24 May 2014 04:30 PM IST
विज्ञापन
dav college dehradun

देहरादून के डीएवी कॉलेज में नए शैक्षणित सत्र से 32 हजार एडमिशन नहीं हो पाएंगे। हाईकोर्ट के निर्देशों के मुताबिक गढ़वाल विवि ने बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में यह फैसला लिया।

विज्ञापन


अनुमन्य सीट संख्या मुताबिक ही दाखिले

इसके साथ ही सभी संबद्ध महाविद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि वह अपनी अनुमन्य सीट संख्या प्रदर्शित करें और इसके मुताबिक ही दाखिले दें। इससे सबसे बड़ा झटका सूबे के सबसे बडे़ महाविद्यालय डीएवी को लगना तय है।
विज्ञापन


हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि की प्रवेश समिति की बैठक में इस वर्ष शैक्षणिक सत्र 21 जुलाई से शुरू करने और स्नातक कक्षाओं में 30 अगस्त तक प्रवेश की अंतिम तिथि निश्चित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूजीसी, एमएचआरडी, विवि और उससे संबद्ध कॉलेजों के लिए हाईकोर्ट से जारी निर्देशों पर भी प्रवेश समिति की बैठक में निर्णय लिया गया।

विवि कुलपति प्रो. एमएसएम रावत की अध्यक्षता में आयोजित प्रवेश समिति की बैठक में विवि और छात्र हितों से जुड़े 12 बिंदुओं पर निर्णय लिया गया।

विवि के शैक्षणिक माहौल को सुधारने, शैक्षणिक सत्र, शुल्क और शिक्षण संबंधी कई विषयों पर चर्चा कर निर्णय लिए गए।

बैठक में इस वर्ष ग्रीष्मकालीन अवकाश 9 जून से 19 जुलाई तक, 21 जुलाई से शैक्षणिक सत्र शुरू करने, 7 जुलाई से 26 जुलाई तक स्नातक कक्षाओं के लिए प्रवेश फार्म की बिक्री और 30 अगस्त तक प्रवेश की अंतिम तिथि रखे जाने का निर्णय लिया गया।

सभी कॉलेजों को अपने प्रोस्पेक्टस में आवंटित सीटों की संख्या प्रदर्शित करनी होगी।

हाईकोर्ट ने दिया था निर्णय

बता दें कि देहरादून के कुछ कॉलेजों में आवंटित सीटों से कई गुना अधिक की छात्र संख्या को प्रवेश दिए जाने के मामले में हाईकोर्ट ने यह निर्णय दिया था कि गढ़वाल विवि आवंटित सीटों पर ही प्रवेश की व्यवस्था सुनिश्चित करे।

इसी आदेश के अनुपालन में बृहस्पतिवार को प्रवेश समिति ने यह निर्णय लिया है।

गौरतलब है कि गत शैक्षणिक सत्र में डीएवी कॉलेज प्रशासन ने सीटों की संख्या पर लगाम लगाने का प्रयास किया था लेकिन राजनीतिक दबाव के चलते रोक हटानी पड़ी थी।


इस वर्ष हाईकोर्ट के आदेशों के बाद यह नियम सख्ती से लागू किया जाएगा।

बैठक में कुलसचिव प्रो.पीएस राणा, उपकुलसचिव एके मोहंती, डीन प्रो. जेपी पचौरी, प्रो. ओपी सती, प्रो. आरके श्रीवास्तव, प्रो. टीपी पंत, प्रो. आरसी रमोला, डीएवी कॉलेज के प्राचार्य डा. देवेंद्र भसीन, डीबीएस कॉलेज के प्राचार्य डा. ओपी कुलश्रेष्ठ, उत्तरकाशी, कोटद्वार समेत विभिन्न महाविद्यालयों के वरिष्ठ शिक्षक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed