फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   DAV College Chandigarh Youth Festival, Second Day Results

डीएवी यूथ फेस्टिवल, दूसरे दिन के नतीजे

Thu, 30 Oct 2014 02:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 30 Oct 2014 02:59 PM IST
विज्ञापन
DAV College Chandigarh Youth Festival, Second Day Results

सेक्टर-10 स्थित डीएवी कालेज में आयोजित 56वें पीयू इंटर जोनल यूथ एंड हेरिटेज फेस्टिवल के दूसरे दिन गिद्दे की प्रस्तुति ने सभी का दिल जीत लिया। कड़े कंपटीशन के बाद देर शाम सेक्टर-36 स्थित एमसीएम डीएवी कालेज फॉर वुमन को गिद्दा विजेता घोषित किया गया।

विज्ञापन


यूथ फेस्टिवल के दूसरे दिन दोपहर करीब 1:30 बजे ओपन स्टेज पर गिद्दे की प्रस्तुति से पहले ही पूरा पंडाल दर्शकों से खचाखच भर गया था। गिद्दा टीमों को स्पोर्ट करने के लिए पंजाब के दूर दराज इलाकों से काफी संख्या में स्टूडेंटस पहुंचे हुए थे। यूथ फेस्टिवल के दूसरे दिन कुल नौ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
विज्ञापन


यूथ फेस्टिवल के दूसरे दिन पीयू कुलपति प्रो. अरुण कुमार ग्रोवर मुख्य अतिथि और डायरेक्टर हायर एजुकेशन संदीप हंस विशेष अतिथि के तौर पर पहुंचे।

प्रो. ग्रोवर ने इस मौके पर ड्रग फ्री सोसाइटी कैंपेन की शुरुआत भी की। पंजाब बीजेपी प्रेसिडेंट कमल शर्मा ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। दोपहर बाद के सत्र में पीयू डीन कालेज डेवलेपमेंट काउंसिल (डीसीडीसी) प्रो. नवल किशोर मुख्य अतिथि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवसंकल्प ने संभाली यूथ फेस्ट की कमान
यूथ फेस्ट के चीफ को-ऑर्डिनेटर प्रो. रविंद्र चौधरी ने बताया कि पूरे यूथ फेस्टिवल को संचालित करने की जिम्मेदारी पीयू के एनजीओ संकल्प के 250 विद्यार्थियों को सौंपी गई है। नीली टीशर्ट पहने लड़के और लड़कियां यूथ फेस्टिवल में हिस्सा ले रही सभी टीमों के ठहरने और अन्य इंतजाम देख रहे हैं। विभिन्न कमेटियों में एनएसएस कैडेट को भी जिम्मेदारी दी गई है।

यूथ फेस्ट में दूसरे दिन के रिजल्ट- गिद्दा

पहला स्थान -एमसीएम डीएवी कालेज फॉर वुमन सेक्टर-36
दूसरा स्थान -बीएसकेएम कालेज फॉर वुमन अबोहर और देव समाज कालेज फॉर वुमन फिरोजपुर सिटी (संयुक्त रूप से)
तीसरा स्थान -डीएवी कालेज-10 और खालसा कालेज फॉर वुमन लुधियाना (संयुक्त रूप से)

गिद्दा (एकल)
पहला-जसप्रीत कौर (देव समाज कालेज फॉर वुमन फिरोजपुर सिटी)
दूसरा- सुखदीप कौर (एएस कालेज खन्ना, जसमनी कौर (एमसीएम कालेज-36)
तीसरा-निर्मलजीत कौर (खालसा कालेज फॉर वुमन सिविल लाइन लुधियाना) दमनजोत कौर (डीएवी कालेज-10)

कविश्री
पहला-खालसा कालेज फॉर वुमन सिदवान खुर्द
दूसरा-मास्टर तारा सिंह मेमोरियल कालेज फॉर वुमन लुधियाना
तीसरा-जीएन कालेज कलां वाली

ट्रेडिशनल सांग (लेडीज)
पहला- सत्यम कालेज ऑफ एजुकेशन मोगा
दूसरा-जीजीएसके कालेज झड़साहिब
तीसरा-दशमेश गलर्स कालेज भद्दल

ग्रुप सांग
पहला- एससीडी गवर्नमेंट कालेज (ब्वॉयज) लुधियाना
दूसरा- गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज फॉर वुमन लुधियाना
तीसरा-रामगढ़िया गर्ल्स कालज लुधियाना और दशमेश गर्ल्स कालेज मुकेरियां


क्विज
पहला-पीयू कैंपस
दूसरा-गवर्नमेंट कालेज होशियारपुर
तीसरा-एसीडी गवर्नमेंट कालेज लुधियाना

ग्रुप आर्केस्ट्रा (इंडियन)
पहला-एमसीएम कालेज सेक्टर-36
दूसरा-देव समाज कालेज फॉर वुमन फिरोजपुर
तीसरा-जीएनएन कालेज दोराहा लुधियाना  

वार सिंगिंग
पहला-गुरु नानक कालेज मोगा
दूसरा-गवर्नमेंट कालेज सेक्टर-11
तीसरा-जेसी डीएवी कालेज दसुआ और गुरु गोबिंद सिंह कालेज गिद्ड़बाहा (संयुक्त रूप से)

कली सिंगिंग
पहला-रामगढ़िया गर्ल्स कालेज लुधियाना
दूसरा-जीएनएन कालेज दोराहा लुधियाना
तीसरा-बीसीएम कालेज ऑफ एजुकेशन लुधियाना 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed