{"_id":"4ced009fd8bade689a7a7d0d860ee95d","slug":"dav-closed-against-shooting","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंडूरी को गोली लगने के विरोध में डीएवी बंद","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
खंडूरी को गोली लगने के विरोध में डीएवी बंद
अमर उजाला, आफताब अजमत, देहरादून
Updated Wed, 18 Sep 2013 12:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि मंत्री के वीआईपी भोज में विवेकानंद खंडूरी के घायल होने के विरोध में दून का डीएवी कॉलेज बंद करा दिया गया।
विज्ञापन
मंगलवार की रात हरक सिंह रावत के वीआईपी भोज में खंडूरी गोली लगने से घायल हो गए थे। इसके विरोध में बुधवार को एबीवीपी और पट्टू ग्रुप ने मिलकर डीएवी पीजी कॉलेज बंद करवाया। विवेकानंद डीएवी कॉलेज के छात्र नेता रह चुके हैं।
पढ़ें, मंत्री आवास पर चली गोलियां, 2 नेता घायल
विज्ञापन
कॉलेज में केवल बैक पेपर फार्म लिए जा रहे हैं। लॉ की काउंसिलिंग सहित बाकी सभी काम बंद हैं। वीवीआईपी भोज के दौरान चलीं गोलियों में दो कांग्रेस नेता घायल हो गए।
विज्ञापन
पढ़ें, इंसानों से लेकर मगरमच्छों पर गोली चलाने के ‘चैंपियन’
एक गोली कांग्रेस नेता विवेकानंद खंडूरी के पांव में जा लगी। जबकि दूसरी हरिद्वार के नेता रवींद्र सैनी को लगी। दोनों को तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया था।