{"_id":"e82991d0fb948dc44ea30ad82650ab32","slug":"dav-admission-dispute-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएवीः तीन साल बाद बाहर आया 3200 दाखिलों का भूत","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
डीएवीः तीन साल बाद बाहर आया 3200 दाखिलों का भूत
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 02 Feb 2015 01:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज में तीन साल पहले 3200 दाखिले होने, परीक्षा होने के बावजूद परिणाम जारी नहीं होने का मामला फिर ताजा हो गया है।
विज्ञापन
छात्रों ने कॉलेज की जांच समिति को इसकी शिकायत की है। समिति ने कॉलेज प्रशासन से मामले में जवाब तलब किया है। इन दिनों डीएवी पीजी कॉलेज में व्यवस्थाओं की जांच चल रही है।
विज्ञापन
जांच समिति को कुछ छात्रों ने लिखित शिकायत की है कि वर्ष 2011 में विवि ने अंतिम तिथि के बाद परीक्षा आवेदन जमा करने से इनकार कर दिया था। छात्रनेताओं के दबाव के बाद तत्कालीन प्राचार्य डॉ. बीएल नौटियाल ने कालेज स्तर पर ही रोल नंबर जारी करके परीक्षा करा दी थी।
विज्ञापन
लेकिन विवि ने मूल्यांकन और परिणाम जारी करने से इनकार कर दिया था। बाद में डॉ. देवेंद्र भसीन प्राचार्य बने तो उन 19 उन छात्रों का ही परिणाम जारी हो सका, जिनके आवेदन पत्र विवि से ही पिछली कक्षा की मार्कशीट देरी से आने के कारण समय से नहीं भरे जा सके थे।
सूत्रों के मुताबिक प्राचार्य ने जवाब में बताया है कि उनके स्तर पर सभी छात्रों का परिणाम जारी करवाने का पूरा प्रयास किया गया, लेकिन विवि ने 19 का ही परिणाम जारी किया था। समिति इस मसले पर अपनी जांच आगे बढ़ा रही है।