यूपी बोर्ड परीक्षा में फेरबदल, देखें पूरा शेड्यूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं अगले वर्ष 19 फरवरी से 23 मार्च के बीच होंगी। हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 20 मई व इंटरमीडिएट का 27 मई को घोषित किया जाएगा।
माध्यमिक शिक्षा परिषद के परीक्षा कार्यक्रम पर प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा एसपी सिंह ने शुक्रवार को मुहर लगा दी। उन्होंने कहा कि प्रैक्टिकल परीक्षाओं में मिलने वाले नंबरों पर सरकार कड़ी नजर रखेगी।
10 प्रतिशत से कम व 80 प्रतिशत से अधिक अंक देने पर थर्ड पार्टी से जांच कराई जाएगी। प्रमुख सचिव शुक्रवार को यूपी बोर्ड के अधिकारियों के साथ परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि जिन स्कूलों में कक्षा नौ से 12 तक 200 या इससे अधिक छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं, जिला विद्यालय निरीक्षक उन स्कूलों की नियमित जांच करें तथा फर्जी पंजीकरण को निरस्त करें।
अवैध पंजीकरण को रोकने के लिए होंगे खास इंतजाम
उन्होंने बताया कि अवैध रूप से पंजीकृत छात्र-छात्राओं के चिह्नीकरण के लिए आईटी सेल गठित की जाएगी। इसके प्रस्ताव पर अवैध पंजीकरण निरस्त किए जाएंगे।
प्रमुख सचिव ने कहा कि बोर्ड परीक्षा में जिनकी ड्यूटी लगाई जाए, उनके परिचय पत्र बनाने के लिए डीआईओएस स्कूलों से 15 दिसंबर तक डाटा मंगा लें। परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में नियम-कानून का पूरा ध्यान रखा जाए।