{"_id":"915a60f2de421e283dd26f04124ec2dc","slug":"date-change-of-garhwal-university-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल विवि. की परीक्षाओं की तिथि में बदलाव","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
गढ़वाल विवि. की परीक्षाओं की तिथि में बदलाव
अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Thu, 20 Mar 2014 01:55 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनावों के चलते हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय गढ़वाल विवि की कुछ विषयों के परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। कुलपति प्रो. एमएसएम रावत ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन
16 मई से 19 मई के बीच होंगी कुछ परीक्षाएं
25 मार्च से गढ़वाल विवि और उससे संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं शुरू होनी हैं। जिन्हें 15 मई को संपन्न होना था।
7 मई को घोषित लोकसभा चुनावों के कारण 5 से 8 मई तक के परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया है। अब ये परीक्षाएं 16 मई से 19 मई के बीच होंगी।
गढ़वाल विवि की बीए और बीएससी की कंप्यूटर साइंस, मानव विज्ञान, इक्रोबायलॉजी, ड्राइंग, एजुकेशन, भूगोल, मानव विज्ञान विषय की परीक्षाएं 5 से 8 मई के बीच प्रस्तावित थी। अब इन परीक्षाओं की तिथि में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन