फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   cyndigate meeting in punjab univercity

पीयू में पढ़ना चाहते हैं तो आपके लिए बुरी खबर

Sun, 23 Feb 2014 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 23 Feb 2014 01:01 AM IST
विज्ञापन
cyndigate meeting in punjab univercity

पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) में नए सत्र से पढ़ना, हॉस्टल में रहना, परीक्षा देना और सभी तरह के फार्म खरीदना महंगा हो जाएगा।

विज्ञापन


पीयू सिंडीकेट की शनिवार को हुई बैठक में नए शिक्षा सत्र (2014-15) से ट्यूशन फीस में बढ़ोतरी के साथ साथ परीक्षा फीस में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया गया। साथ ही पीयू के हॉस्टल की फीस और अन्य चार्जेस में भी बढ़ोतरी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई।

सिंडीकेट के फैसले के बाद अब पीयू में पढ़ाए जाने वाले सेल्फ फाइनेंसिंग कोर्सों की फीस में 10 फीसदी बढ़ोतरी होगी जबकि नॉन सेल्फ फाइनेंस्ड कोर्सों की फीस में 20 फीसदी बढ़ोतरी होगी, लेकिन किसी भी कोर्स की फीस में अधिकतम बढ़ोतरी 10 हजार रुपये ही होगी।
विज्ञापन


बैठक में यह भी तय हुआ कि ट्यूशन फीस में बढ़ोतरी सिर्फ अगले शिक्षा सत्र में दाखिला लेने वाले पहले वर्ष के छात्रों पर ही लागू होगी।

पीयू में पिछले पांच सालों से फीस नहीं बढ़ाई है। पिछले साल पीयू सिंडीकेट की जून में फीस बढ़ाने का फैसला लिया गया था। इसके बाद सीनेट ने भी इस फैसले को मंजूरी दे दी थी। इस फैसले के तहत सेल्फ फाइनेंसिंग कोर्सों की फीस में 20 और बाकी के कोर्सों की फीस में 10 फीसदी बढ़ोतरी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बाद पीयू ने फीस में बढ़ोतरी नहीं की और छात्रों से वही फीस लेने का फैसला लिया जो कि प्रास्पेक्टस में छपी थी। अब इस साल पीयू ने समय से फीस बढ़ोतरी का फैसला ले लिया है और नया फीस ढांचा अगले शिक्षा सत्र के लिए तैयार होने वाले प्रास्पेक्टस में शामिल किया जाएगा।

हॉस्टल में रहना होगा महंगा
पीयू के हॉस्टल में नए सत्र से रहना महंगा हो जाएगा। अगले शिक्षा सत्र से हॉस्टल की फीस में 10 से 20 फीसदी तक बढ़ोतरी होगी। पीयू के इस फैसले के बाद नए सत्र से विद्यार्थियों को हर माह 95 से 200 रुपये प्रति माह ज्यादा हॉस्टल फीस देनी पड़ेगी। हॉस्टल फीस में बढ़ोतरी के साथ मेस और कैंटीन के चार्जेस भी बढ़ेंगे।

इतना ही नहीं, अलग-अलग जुर्माने की राशि को भी बढ़ाया जा रहा है। इस फैसले से हॉस्टल में रहने वाले करीब छह हजार छात्रों पर बोझ पड़ेगा।

पीयू सिंडीकेट की पिछले साल जुलाई में हुई बैठक में हॉस्टल की फीस बढ़ोतरी का प्रस्ताव लाया गया था। सिंडीकेट ने इस प्रस्ताव को स्वीकृति भी दे दी थी। लेकिन बाद में छात्रों ने इस फैसले का विरोध किया। इसकी वजह से इसे लागू नहीं किया जा सका था।


आवेदन फार्म भी होंगे महंगे
पीयू ने परीक्षा फीस के साथ ही सभी तरह के आवेदन फार्म के रेट भी दस फीसदी बढ़ा दिए हैं। परीक्षा फीस में बढ़ोतरी भी पिछले साल लागू नहीं हो पाई थी।

अप्रैल में होने वाली परीक्षा में बैठने वाले छात्रों को बढ़ हुई फीस देनी होगी। साथ बी पुनर्मूल्यांकन कराने की फीस भी बढ़ जाएगी। साथ ही पुनर्मूल्यांकन का फार्म भी महंगा हो जाएगा। पीयू के अन्य फार्म भी 10 से 50 रुपये तक महंगे हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed