फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cut off release in lucknow university

लविवि में यूजी की मेरिट सूची जारी, कटऑफ का इंतजार

Fri, 11 Jul 2014 02:51 AM IST
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 11 Jul 2014 02:51 AM IST
विज्ञापन
cut off release in lucknow university

एलयू में स्नातक (यूजी) कोर्सेज में दाखिले के लिए मेरिट सूची बृहस्पतिवार को जारी कर दी गई।

विज्ञापन


छह कोर्सेज में दाखिले के लिए जारी ओवरऑल मेरिट सूची एलयू की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर उपलब्ध है।
मगर कटऑफ सूची जारी होने में पेंच फंस गया है।

एलयू में छात्रवृत्ति के तहत जीरो फीस पर दाखिला लेने वाले स्टूडेंट्स के दाखिले के बारे में कोई स्पष्ट गाइडलाइन अभी तक जारी नहीं हो पाई है।

लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रवेश समन्वयक (स्नातक कक्षा) प्रो. प्रवीण नागर का कहना है कि प्रो. प्रवीण नागर के अनुसार एलयू की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर छह कोर्सेज की ओवरऑल मेरिट सूची उपलब्ध है।

इसमें जितने भी स्टूडेंट्स ने दाखिले के लिए आवेदन किया था उन सभी की मेरिट घोषित की गई है। जिन विषयों की मेरिट घोषित की गई है।

उनमें एलएलबी ऑनर्स, बीए ऑनर्स इंग्लिश, बीए ऑनर्स पब्लिक पॉलिसी, बीए सेल्फ फाइनेंस, शास्त्री, पर्शियन के डिप्लोमा कोर्स दाबिर-ए-माहिर शामिल है।

एलएलबी ऑनर्स की मेरिट ने इस बार भी 100 का आंकड़ा पार कर दिया है। इसकी टॉपर सिंधुजा सिंह के 102.824 परसेंट हैं। एलएलबी ऑनर्स की मेरिट सूची में टॉप पांच स्थान पर लड़कियों का ही कब्जा है।
विज्ञापन


एलएलबी ऑनर्स में लड़कियों को दाखिले के लिए पांच परसेंट का वेटेज भी मिलता है। इस कोर्स की कटऑफ 88 परसेंट तक जाने की उम्मीद है।

वहीं बीए ऑनर्स इंग्लिश की मेरिट सूची में टॉप पर छात्रा कीर्ति सप्रा के 98.593 परसेंट नंबर हैं। बीए ऑनर्स पब्लिक पॉलिसी कोर्स में टॉपर सुमन भारती के 72.082 परसेंट नंबर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पर्शियन के डिप्लोमा कोर्स दाबिर ए माहिर में 60 सीटों के मुकाबले मात्र एक स्टूडेंट के आवेदन करने के कारण उसका दाखिला पक्का है। इस कोर्स में भले ही एक छात्र ने आवेदन किया।

मगर इस छात्र अभिषेक चौहान के 94.924 परसेंट नंबर हैं। इसी तरह शास्त्री कोर्स में 25 सीटों के मुकाबले मात्र 13 स्टूडेंट ने ही आवेदन किया है।

इन स्टूडेंट्स की मेरिट सूची में संध्या देवी 79.970 परसेंट नंबर के साथ टॉप पर है।

जीरो फीस मामले में असमंजस
प्रो. प्रवीण नागर कहते हैं कि अभी तक वित्त विभाग की ओर से हमें यह नहीं बताया गया है कि आखिर निशुल्क दाखिला लेने वाले स्टूडेंट्स से आईकार्ड, एनरोलमेंट सहित किन-किन मदों में मामूली फीस लेनी है।

यह भी तय नहीं है कि समाजकल्याण विभाग, पिछड़ा वर्ग विभाग व अल्पसंख्यक विभाग की ओर से फीस की रकम सीधे स्टूडेंट्स के खाते में भेजी जाती है।

ऐसे में क्या दाखिले के समय इन स्टूडेंट्स से एडवांस फीस जमा करवाई जाए या फिर जब इन स्टूडेंट्स के बैंक खाते में रकम आए तब उसे लिया जाएगा।

यही तय न हो पाने के कारण मेरिट सूची तैयार होने के बावजूद अभी तक कटऑफ तैयार नहीं हो पा रही है। एनआईसी की ओर से कोई देरी नहीं है।

लेकिन जब तक निशुल्क दाखिले की फीस के बारे में कोई स्पष्ट निर्देश नहीं मिलेंगे, कटऑफ जारी होना मुश्किल हो जाएगा। ऐसे में अभी दो दिन का समय और लग सकता है।


इसके बाद कटऑफ जारी की जाएगी। कटऑफ जारी होते ही स्टूडेंट तुरंत एसबीआई में बैंक चालान के माध्यम से या फिर क्रेडिट व डेबिट कार्ड से फीस जमा करेंगे।

ऐसे में निशुल्क दाखिला लेने वाले स्टूडेंट्स की फीस के बारे में गाइडलाइन तय होना बहुत जरूरी है।

बीवीए व बीएफए की मेरिट आज घोषित होगी
एलयू के आर्ट्स कॉलेज में चलने वाले बैचलर ऑफ विजुअल आर्ट्स (बीवीए) व बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स (बीएफए) कोर्स व डिप्लोमा कोर्स की मेरिट सूची शुक्रवार को घोषित की जाएगी।

एलयू के प्रवेश समन्वयक प्रो. प्रवीण नागर ने बताया कि इन कोर्सेज की मेरिट सूची एनआईसी को भेज दी गई है। यह एलयू की वेबसाइट पर शुक्रवार को उपलब्ध होगी।

उन्होंने बताया कि 15 जुलाई को डिग्री कोर्सेज की और 16 जुलाई को डिप्लोमा कोर्सेज की प्रवेश काउंसलिंग होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed