दून के इस कॉलेज ने दी दिल्ली यूनिवर्सिटी को टक्कर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के डीबीएस कॉलेज ने दिल्ली यूनिवर्सिटी को टक्कर दी है। नैनीताल हाईकोर्ट की सख्ती के बाद शनिवार को डीबीएस में नए सत्र के लिए दाखिलों की कटऑफ लिस्ट जारी कर दी।
बीएससी प्रथम वर्ष की कटऑफ लिस्ट इस बार दिल्ली विवि (डीयू) को टक्कर दे रही है। 94.8 फीसदी कटऑफ जाने से टॉपर्स को ही दाखिले का मौका मिल पाएगा।
कॉलेज ने लिस्ट के मुताबिक 22 जुलाई से एडमिशन की घोषणा की है।
सीटें बची तो जारी होगी दूसरी वेटिंग लिस्ट
कॉलेज की ओर से बीएससी प्रथम वर्ष की कुल 557 सीटों के लिए यह सूची जारी की गई है।
इसके मुताबिक 22, 23 और 24 जुलाई को दाखिले होंगे। इसके बाद प्रथम वेटिंग लिस्ट वाले छात्रों को 25 जुलाई को मौका मिलेगा। सीटें बची तो दूसरी वेटिंग लिस्ट जारी होगी।
इस साल डीयू के कॉलेजों की कटऑफ भी देखें तो करीब डीबीएस जैसी रही है। हालांकि बाद में छात्रों की कमी से कई कालेजों ने कटऑफ गिरा दी थी।
वेटिंग में भी मारामारी
कॉलेज ने मुख्य कटऑफ के साथ वेटिंग लिस्ट भी जारी की है।
इसमें पीसीएम की सामान्य श्रेणी कटऑफ 75.2 प्रतिशत, एससी 54.2 प्रतिशत, एसटी 74.2 प्रतिशत, ओबीसी 69.2 प्रतिशत और दूसरे राज्यों के छात्रों की कटऑफ 81 प्रतिशत पर रुकी है।
पीएमडी ग्रुप में सामान्य की 66.8, एससी की 53.2, ओबीसी की 50.6 और अन्य राज्यों के लिए 69 प्रतिशत कटऑफ रही है।
पीएमजी ग्रुप में सामान्य श्रेणी की कटऑफ 65.2 प्रतिशत, एसटी की 62.4 प्रतिशत और अन्य राज्यों की कटऑफ 65 प्रतिशत रही है।
विषयवार कटऑफ (प्रतिशत में)
विषय - सामान्य - एससी - एसटी - ओबीसी - अन्य राज्य
पीसीएम - 94-78.8 - 84.8-61 - 86.2-76 - 89.6-73.4 - 94.8-82
पीएमडी - 89.8-68.8 - 81.8-53.2 - 68.8 - 76.8-54.2 - 80-77.6
पीएमजी - 88-69.6 - 78-60.6 - 75.8-63.2 - 74.2-50.2 - 81.6-67.6
सीबीजेड - 91.4-66.6 - 79.8-58.6 - 80-65.2 - 89.6-62.4 - 91-66.6
बीजेडजी - 81.6-63.4 - 53.6-49.4 - 69-56 - 73.6-65.8
बीजेडडी - 65.4-59.2 - ---- - ---- - ----
पीसीएम: फिजिक्स-कैमिस्ट्री-मैथ्स
पीएमडी: फिजिक्स-मैथ्स-डिफेंस
पीएमडी: फिजिक्स-मैथ्स-जियोलॉजी
सीबीजेड: कैमिस्ट्री-बॉटनी-जूलॉजी
बीजेडजी: बॉटनी-जूलॉजी-जियोलॉजी
बीजेडडी: बॉटनी-जूलॉजी-डिफेंस
बीएससी प्रथम वर्ष में सीटों की स्थिति
पीसीएम- 196
पीएमजी- 60
पीएमडी- 39
सीबीजेडी- 239
बीजेडजी- 18
बीजेडडी- 5
हाईकोर्ट, उत्तराखंड शासन और गढ़वाल विवि के आदेशों के अनुपालन में यह मेरिट जारी की गई है। जब तक नए आदेश प्राप्त नहीं होते हैं, इसके तहत दाखिला प्रक्रिया जारी रहेगी।
- डॉ. ओपी कुलश्रेष्ठ, प्राचार्य, डीबीएस कॉलेज
(नोटः इस खबर से संबंधित किसी भी सुझाव या सवाल के लिए मेल आईडी-aftaba@ddn.amarujala.com और इस नंबर-8392922180 पर संपर्क कर सकते हैं।)