फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cut Off Detail for Admission in Govt Colleges

सरकारी कालेज में दाखिला, देखें कट ऑफ डिटेल

Wed, 25 Jun 2014 12:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 25 Jun 2014 12:56 PM IST
विज्ञापन
Cut Off Detail for Admission in Govt Colleges

पहली बार प्राइवेट कालेजों के साथ-साथ गवर्नमेंट कालेजों में भी दाखिले के लिए खूब मारामारी है। आवेदन की अंतिम तिथि (27 जुलाई) से पहले ही शहर के पांच सरकारी कालेजों में 17 हजार से अधिक ने आवेदन फार्म ऑनलाइन जमा हो चुके हैं।

विज्ञापन


शहर के गवर्नमेंट कालेज का बेहतर परीक्षा परिणाम और कम फीस भी युवाओं को आकर्षित करती है। एमसीएम-36 लड़कियों और एसडी-32 और डीएवी-10 कोएड में पहली पसंद है।
विज्ञापन


एसडी कालेज प्रिंसिपल डा.भूषण कुमार शर्मा ने बताया कि 4 हजार से अधिक अधिक आवेदन सभी विषयों के लिए आ चुके हैं। तीनों कालेज में 3 से 4 हजार आवेदन फार्म पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमसीएम कालेज-36 में बीकॉम, बीबीए, बीसीए, बीए इकोनॉमिक्स एंड सोशोलॉजी(आनर्स) विषय लड़कियों की पहली पसंद हैं। एसडी कालेज कामर्स और साइंस संकाय में विद्यार्थियों की पहली च्वाइस रहती है।

एमसीएम-36 में ये है कट ऑफ लिस्ट

Cut Off Detail for Admission in Govt Colleges

कोर्स---------------सीटें------कट ऑफ
बीकॉम-------------280---------94
बीबीए--------------80----------85
बीसीए-------------100---------80
बीए(आनर्स)-------100---------80
एमए इकोनॉमिक्स----40----------80

एसडी कालेज-32 ये है कट ऑफ लिस्ट
कोर्स--------------------सीटें-----कट ऑफ
बीकॉम-----------------280----------96
बीबीए------------------120----------92
बीएससी (एनएम)--------280---------72
बीसीए-------------------120---------70
बीएससी बायोइंफोरमेटिक्स---25---------70

डीएवी कालेज-10 ये है कट ऑफ लिस्ट

Cut Off Detail for Admission in Govt Colleges

कोर्स-------------------सीटें-------कट ऑफ
बीकॉम-----------------280----------89
बीबीए------------------120----------78
बीसीए------------------120----------76
एमकॉम------------------40----------78
एमए साइकोलॉजी---------40----------69

जीसी-11 ये है कट ऑफ लिस्ट
कोर्स-------------------सीटें-------कट ऑफ

बीकॉम----------------140-----------70.6
बीसी-------------------80--------------62
बीबीए------------------80----------67.7
बीएससी(एनएम)-------200-----------62

जीसीजी-42 ये है कट ऑफ लिस्ट

Cut Off Detail for Admission in Govt Colleges

कोर्स----------------सीटें---------कट ऑफ
बीसीए---------------80-------------63
बीकॉम--------------140-----------88.6
बीएससी(एनएम)-----160-----------66
कंप्यूटर साइंस----------40-----------68

सरकारी कालेजों में कॉमर्स का क्रेज

Cut Off Detail for Admission in Govt Colleges

शहर के सरकारी कालेजों में बीकॉम, बीबीए और बीसीए में दाखिले को लेकर कड़ा कंपीटीशन होता है। बीकॉम में दाखिला पीयू करता है। जबकि सरकारी कालेजों में बीबीए और बीसीए की सेंट्रलाइज्ड काउंसिलिंग की जाती है।

बीबीए में दाखिला जीसी-11 और जीसीसी-42 में (40-40) सीटों पर दिया जाता है। बीसीए जीसी-11(80 सीटें),जीसीजी-11(80 सीटें),जीसी-46(40 सीटें) और जीसीजी-42(80 सीटों) पर दिया जाता है।

2013 में सरकारी कालेजों में 2013 की बीकॉम कट ऑफ
कालेज----------सीटें---------कट ऑफ
जीसी-11--------140---------70.6
जीसीजी-11------140---------80
जीसी-46--------140---------88
जीसीजी-42-----140---------91

जीसी-11 के लिए 5 हजार आवेदन

Cut Off Detail for Admission in Govt Colleges

पहली बार शहर के 5 गवर्नमेंट कालेज और सेक्टर-32 स्थित रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंग्लिश में दाखिला ऑनलाइन आवेदन से होगा। मंगलवार तक कुल 17207 स्टूडेंट्स ने दाखिले के लिए विभिन्न कोर्स में आवेदन किया है।

जीसी-11 कालेज दाखिले के लिए स्टूडेंट्स की पहली पसंद रहा है। जीसी-11 में सबसे अधिक 5058 स्टूडेंट्स ने आवेदन किया है। जीसीजी-11 में 4229, जीसीजी-42 में 3937, जीसी-47 में 2478, जीसीसी-42 में 144 और आरआईई-32 में एमए अंग्रेजी के लिए 25 आवेदन आए हैं।

एडमिशन कोआर्डिनेशन कमेटी के हेड विक्रम राणा ने बताया कि 27 जून तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि सभी कालेज में ऑनलाइन दाखिले की सुविधा दी गई है। ई-संपर्क सेंटर पर भी 25 रुपये में फार्म भरा जा सकता है।
 
सरकारी कालेजों में हॉस्टल फीस कम
बेशक पंजाब यूनिवर्सिटी ने सरकारी और प्राइवेट कालेजों की फीस को एक समान कर दिया है। फिर भी सरकारी कालेजों में कम खर्च के कारण विद्यार्थी प्राथमिकता दे रहे हैं।

शहर के प्राइवेट कालेज हॉस्टल के लिए 40 से 50 हजार फीस लेते हैं, जबकि सरकारी हॉस्टल की फीस 10 हजार से भी कम होती है। सरकारी कालेज में जीसी-11,जीजीसी-11 और जीसीजी-42 पहली पसंद हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed