फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Culture department scholarship for fine art.

फाइन आर्ट में है रुचि, तो संस्कृति विभाग देगा छात्रवृत्ति

Fri, 19 Feb 2016 09:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला देहरादून Updated Fri, 19 Feb 2016 09:01 PM IST
विज्ञापन
Culture department scholarship for fine art.

राज्य के छात्रों की फाइन आर्ट में रुचि बढ़ाने के लिए संस्कृति विभाग उन्हें पढ़ाई के लिए हर साल 15 हजार रुपये छात्रवृत्ति देगा। शुक्रवार को इस संबंध में हुई बैठक में 50 आवेदनों में से 25 छात्रों का चयन कर लिया गया। छात्रवृत्ति के लिए विभाग की ओर से 40 लाख रुपये का कारपस फंड तैयार किया गया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को डालनवाला, एमडीडीए कॉलोनी स्थित संस्कृति निदेशालय में चयन समिति की बैठक हुई। बैठक में 24 अगस्त वर्ष 2015 तक आए 50 आवेदनों में से 25 का चयन कर लिया गया। इस योजना का लाभ उन्हीं छात्रों को दिया जा रहा है जो उत्तराखंड के मूल निवासी हैं और जिनकी आयु 18 से 22 वर्ष तक है।
विज्ञापन


समिति की ओर से निर्णय लिया गया कि चयनित छात्रों से उनके बैंक खाता संबंधी पूर्ण विवरण प्राप्त कर लिया जाए, ताकि आर्थिक सहायता ई-पेमेंट के माध्यम से मुहैया कराई जा सके। बैठक में समिति के सदस्य मुख्य आयकर आयुक्त (केंद्र सरकार) संगीता गुप्ता, संस्कृति विभाग निदेशक बीना भट्ट, प्रोफेसर शेखर जोशी, धन सिंह बिष्ट, मोहन सिंह, मीना गर्ग आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed