{"_id":"dddbb6a981969c6f8254ca4bce6f301b","slug":"cu-change-entrance-test-schedule-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीयू ने बदल दिया प्रवेश का शेड्यूल, देखें यहां","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
सीयू ने बदल दिया प्रवेश का शेड्यूल, देखें यहां
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Tue, 30 Jun 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर कक्षाओं की प्रवेश प्रक्रिया में फेरबदल कर युवाओं को राहत दी है। विश्वविद्यालय सहित बाहरी राज्यों के कई विवि की स्नातक कक्षाओं के अंतिम वर्ष के परिणाम न आने के कारण यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
इससे कि कोई भी योग्य अभ्यर्थी सीयू में प्रवेश पाने से चूक न जाए। सीयू ने स्नाकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश के लिए 21 जून को जून को शाहपुर, धर्मशाला, कांगड़ा, चंडीगढ़, दिल्ली और अन्य केंद्रों में फीट-2015 परीक्षा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विवि के नए प्रवेश शैड्यूल के अनुसार अब अभ्यर्थी 17 जुलाई तक अपने अंतिम वर्ष के प्रमाण पत्र जमा करवा सकते हैं। इसके बाद 21 को चयनित और प्रतीक्षा में रखे गए अभ्यर्थियों की सूची एक साथ जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
वहीं, 24 को चयनित अभ्यर्थियों की फीस भुगतान, 25 को विभिन्न विषयों में रिक्त सीटों की घोषणा, 26 को प्रतीक्षा सूची श्के अभ्यर्थियों का पंजीकरण, 29 को प्रतीक्षा सूची में से चयनित अभ्यर्थियों द्वारा फीस जमा करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। विवि में 3 अगस्त को पीजी विद्यार्थियों की कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी।