{"_id":"32df4dddec2d62bdf8165638896f5ce1","slug":"ctet-examination-conducted-throughout-the-country-was-canceled-in-haryana-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश भर में सीटीईटी परीक्षा का आयोजन, हरियाणा में हुई रद्द","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
देश भर में सीटीईटी परीक्षा का आयोजन, हरियाणा में हुई रद्द
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 21 Feb 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) रविवार को हरियाणा के अलावा पूरे देश में संपंन हो गई।
विज्ञापन
सीबीएसई के मुताबिक, परीक्षा शांतिपूर्वक संपंन हुई, कहीं से भी किसी तरह की गड़बड़ी की सूचना नहीं है। वहीं, जाट आंदोलन के चलते हरियाणा में परीक्षा टाल दी गई। यहां छह सेंटरों पर परीक्षा आयोजित होनी थी।
विज्ञापन
सीबीएसई के मुताबिक, देश भर में करीब 7.47 लाख छात्रों ने सीटीईटी के लिए आवेदन किया था। रविवार को 1596 पर्यवेक्षकों की निगरानी में पूरे देश में परीक्षा आयोजित हुई।
विज्ञापन
सीबीएसई चेयरमैन वाईएसके सेशु कुमार ने दिल्ली-एनसीआर के कई परीक्षा केंद्रों का स्वयं निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
वहीं, जाट आंदोलन से प्रभावित होने के कारण हरियाणा में बनाए गए अंबाला, फरीदाबाद, गुड़गांव, करनाल, कुरुक्षेत्र और पंचकूला केंद्रों पर आयोजित होने वाली परीक्षा को आगे के लिए टाल दिया गया।
इन छह सेंटरों पर परीक्षा रद्द होने से 71 हजार 471 छात्र परीक्षा नहीं दे पाए। सीबीएसई की ओर से इन परीक्षार्थियों के परीक्षा आयोजन के लिए अभी तारीख की घोषणा नहीं की गई है।