{"_id":"54672ef8af133cd9f0b896070c32a68c","slug":"ctet-admit-card-issued-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीटीईटी का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
सीटीईटी का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 08 Sep 2015 03:09 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह परीक्षा देशभर में 20 सितंबर को आयोजित होने जा रही है। सीबीएसई की एआईपीएमटी परीक्षा में पेपर लीक होने के बाद सीटीईटी में पेपर लीक रोकने के लिए कई कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
देरी से पहुंचे तो एंट्री नहीं
सीबीएसई की ओर से सूचना के मुताबिक सीटीईटी में नकल रोकने और पेपर लीक जैसी घटना पर लगाम लगाने के लिए खास सुरक्षा इंतजाम होंगे।
इसमें न केवल परीक्षा केंद्र पर सघन चेकिंग होगी, बल्कि दो मिनट देरी से भी पहुंचने वाले को एंट्री नहीं दी जाएगी।
यहां डाउनलोड करें एडमिट कार्ड :www.ctet.nic.in
बोर्ड के मुताबिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद अगर इसमें कोई त्रुटि मिलती है तो 11 सितंबर तक बोर्ड के पास त्रुटि सुधार को आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद किसी की भी रिक्वेस्ट एक्सेप्ट नहीं की जाएगी।
विज्ञापन