{"_id":"74e900e9f0cb1963f0559daa15ea414c","slug":"csir-ugc-net-examination-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजीसी नेट की आवेदन प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें अप्लाई","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
यूजीसी नेट की आवेदन प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें अप्लाई
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 19 Feb 2015 12:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काउंसिल आफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (सीएसआईआर) और विवि अनुदान आयोग(यूजीसी) की ओर से होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा सीएसआईआर-यूजीसी नेट की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
इस परीक्षा के माध्यम से जूनियर रिसर्च फैलोशिप(जेआरएफ) और लेक्चररशिप के लिए मौका मिलता है। इसकी दो अलग-अलग मेरिट जारी की जाएंगी। पहली मेरिट जेआरएफ नेट के लिए और दूसरी लेक्चररशिप के लिए होगी।
विज्ञापन
यह परीक्षा केमिकल साइंसेज, अर्थ, एटमॉस्फेरिक, ओशियन एंड प्लेनेटरी साइंसेज, लाइफ साइंसेज, मैथमेटिकल साइंसेज, फिजिकल साइंसेज और इंजीनियरिंग साइंसेज में होगी। 200 अंकों की परीक्षा तीन घंटे की होगी।
विज्ञापन
उत्तराखंड में परीक्षा केंद्र रुड़की होगा। जेआरएफ के आवेदक की आयु एक जनवरी 2015 को 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के छात्रों को केंद्र के नियमानुसार छूट प्राप्त है। लेक्चररशिप के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं है।
ध्यान रखें
शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 11 मार्च 2015
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 12 मार्च 2015
परीक्षा की संभावित तिथि : 21 जून 2015
आवेदन शुल्क : 1000 रुपये(सामान्य), 500 रुपए (ओबीसी) और 250 रुपए (एससी/एसटी, पीएच)
यहां करें ऑनलाइन आवेदन : www.csirhrdg.res.in