फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   csir_net exam_punjab university_chandigarh

यहां करीब 13 हजार ने दिया सीएसआईआर-यूजीसी नेट

Mon, 23 Dec 2013 10:04 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 23 Dec 2013 10:04 AM IST
विज्ञापन
csir_net exam_punjab university_chandigarh
कालेज और यूनिवर्सिटी स्तर पर साइंस संकाय में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के इच्छुक सैकड़ों युवा रविवार को सीएसआईआईआर-यूजीसी नेट एग्जाम देने पहुंचे।
विज्ञापन


शहर के विभिन्न स्कूल और कालेज में 13 सेंटर बनाए गए थे। साइंस संकाय में छह विषयों के लिए यूजीसी ने नेट लिया गया। परीक्षा सुबह 9 से 12 और दोपहर 2 से 5 बजे के बीच हुई।

जानकारी अनुसार 13 हजार से अधिक युवा यूजीसी नेट में बैठे। सेक्टर-15 स्थित डीएवी सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल में पहले सत्र में परीक्षा देकर निकले हिसार निवासी नरेंद्र पाल ने बताया कि उन्होंने गणित का एग्जाम दिया है।
विज्ञापन


पेपर में तीन चरणों में कुल 175 सवाल पूछे गए थे। उन्होंने बताया कि उनका पेपर काफी अच्छा हुआ है और उन्हें इस बार क्लीयर करने की उम्मीद है। पेपर में 25 फीसदी नेगेटिव मार्किंग रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-38 में सीएसआईआर-यूजीसी नेट की कोचिंग देने वाले गुरु इंस्टीट्यूट डायरेक्टर डा.सोनमदीप संधू ने बताया कि रविवार को केमिस्ट्री, अर्थ साइंस,लाइफ साइंस, गणित, फिजिक्स और इंजीनियरिंग साइंस विषयों की परीक्षा हुई।


उन्होंने बताया कि पिछले साल से ही इंजीनियरिंग साइंस को यूजीसी नेट में शामिल किया गया है। डा. संधू ने बताया कि विद्यार्थियों ने पेपर को काफी बैलेंस बताया है।

परीक्षा के कारण सेक्टर-11 जीसीजी, सेक्टर-10 डीएवी कालेज के बाहर वाहनों की लंबी लाइनों के कारण जाम जैसी स्थिति हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed