{"_id":"05e35277d8958e27eda990a77e63e610","slug":"csir-exam-complete-now-ugc-net-on-29-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 हजार ने दिया CSIR, अब होगा UGC-NET","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
15 हजार ने दिया CSIR, अब होगा UGC-NET
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 23 Jun 2014 09:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेज और यूनिवर्सिटी स्तर पर साइंस संकाय में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए अनिवार्य सीएसआईआर-यूजीसी नेट रविवार को आयोजित किया गया।
विज्ञापन
चंडीगढ़ के विभिन्न कालेज और स्कूल में बने 13 सेंटर पर करीब 15 हजार विद्यार्थी अपीयर हुए। सुबह 9 से 12 और दोपहर 2 से 5 बजे के सत्र में परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा केंद्र से निकले विद्यार्थियों ने पेपर को काफी संतुलित बताया।
विज्ञापन
आगामी रविवार को यूजीसी नेट होगा
कॉलेज और यूनिवर्सिटी स्तर पर असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए अनिवार्य यूजीसी-नेट आगामी 29 जून को पंजाब यूनिवर्सिटी आयोजित करेगी। पिछले साल दिसंबर के मुकाबले 3 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
एग्जाम सेंटर जारी कर दिए गए हैं। आवदेक वेबसाइट ugc.puchd.ac.in पर अपने सेंटर नंबर प्राप्त कर सकते हैं। विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड का प्रिंट लेकर उसपर सेंटर नंबर भरना होगा। एडमिट कार्ड पर फोटो और अटेस्टेड करवाना अनिवार्य है।
यूजीसी नेट के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी और शहर के विभिन्न कालेज में 43 सेंटर बनाए गए हैं। यूजीसी नेट 29 जून को सुबह 9.30 से 12 बजे (1 और 2 पेपर) और दोपहर बाद 1.30 से 4 बजे(3 पेपर) तक आयोजित की जाएगी।
एग्जाम संबंधी किसी तरह की दिक्कत के लिए हेल्पलाइन नंबर शुरू किया गया है। विद्यार्थी सुबह 10 से शाम 4 बजे तक हेल्पलाइन नंबर 0172-2534257 पर संपर्क कर सकते हैं।