{"_id":"b2d4ff54e6f1ee588aebfcbecc83aaa2","slug":"crime-branch-team-in-lucknow-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलयू की फर्जी मार्कशीट मामले का भंडाफोड़","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
एलयू की फर्जी मार्कशीट मामले का भंडाफोड़
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 18 Jun 2014 08:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलयू में एलएलबी की फर्जी मार्कशीट बनाने के मामले का भंडाफोड़ हुआ है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच की टीम ने एलयू में छापा मारकर दो शिक्षकों व 11 कर्मचारियों से पूछताछ करने की अनुमति ली।
इस मामले में उसने सभी संदिग्धों से पूछताछ करना भी शुरू कर दिया है।
एलयू में फर्जी मार्कशीट बनाने के मामले में चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच की टीम के आने की सूचना से ही एलयू में हड़कंप मचा हुआ है।
इस पूरे प्रकरण पर एलयू का कोई भी अधिकारी साफ-साफ कुछ भी कहने से बच रहा है। फिलहाल इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पूछताछ का काम तेजी से किया जा रहा है।
चंडीगढ़ में लॉ की फर्जी मार्कशीट लगाकर नौकरी हथियाने का मामला सामने आया था। इस प्रकरण में शिकायत हुई थी कि मार्कशीट पूरी तरह फर्जी है और इसकी जांच करवाई जाए तो सब सामने आ जाएगा।
विज्ञापन
इसके बाद सबसे पहले इस फर्जी मार्कशीट बनवाने वाले को टीम ने दबोचा तो उसने एक के बाद एक राज उगलने शुरू कर दिए।
धीरे-धीरे उसने इस मामले में दो शिक्षकों व 11 कर्मचारियों के नाम ले डाले। इसके बाद अब मामले में पूछताछ शुरू की गई है।
यूनिवर्सिटी प्रशासन के अधिकारियों से चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच की टीम ने संपर्क किया और उन्हें इस पूरे फर्जीवाड़े के बारे में जानकारी दी।
इसके बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने भी मामले को पूरी तरह साफ करने के लिए टीम को पूछताछ करने की अनुमति दे दी।
फिलहाल इस पूरे प्रकरण में जिन्हें आरोपी बनाया गया है। उनमें से कई कुछ साफ टीम को नहीं बता रहे।
अब मामले में चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच टीम के अधिकारी उन्हें नोटिस थमाकर सीधे चंडीगढ़ बुलाने की भी तैयारी कर रहे हैं।
फिलहाल यूनिवर्सिटी में मंगलवार को पूरे दिन विभागों व कार्यालयों में यही चर्चा आम रही कि आखिर चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच की टीम किससे पूछताछ करेगी और अगर इस मामले में दोष सिद्घ हुआ तो यूनिवर्सिटी की खासी किरकिरी होगी।
विज्ञापन