{"_id":"2bf0a5760e48acbed3d2a78a5c4bcad0","slug":"credit-based-system-will-be-applied-in-bbau","type":"story","status":"publish","title_hn":"BBAU: जल्द ही लागू होगा क्रेडिट बेस्ड सिस्टम","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
BBAU: जल्द ही लागू होगा क्रेडिट बेस्ड सिस्टम
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 30 May 2014 08:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय में जल्द ही च्वॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम लागू हो जाएगा।
विज्ञापन
गुरुवार को बीबीएयू में आयोजित एकेडमिक काउंसिल की बैठक में इस पर मुहर लगा दी गई।
इसके साथ ही दूसरे फेज की पीएचडी प्रवेश परीक्षा कराने, सेंटर फॉर बायोमेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट की स्थापना और री-स्टक्चरिंग कमेटी के संबंध में भी समिति ने सहमति जता दी।
समिति ने विवि में 40 इनोवेटिव कोर्सेस शुरू करने पर मुहर लगा दी है।
बीबीएयू में अब नए सत्र से एक विषय की पढ़ाई कर रहा स्टूडेंट्स आखिरी सेमेस्टर में अपने विषय के अलावा दूसरे विषय में दाखिला ले सकेगा।
विश्वविद्यालय की एकेडमिक काउंसिल ने इस पर अपनी सहमति जता दी है।
एकेडमिक काउंसिल की सहमति के बाद नए सत्र में स्टूडेंट्स के लिए इस नई व्यवस्था को शुरू करने की उम्मीदें बढ़ गई हैं।
एकेडमिक काउंसिल की बैठक में विश्वविद्यालय के स्कूल की संख्या आठ से बढ़ाकर 20 करने के लिए गठित की गई री-स्ट्रक्चरिंग कमेटी के सुझावों पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
बैठक में सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव दिए, जिन पर गंभीरता से विचार किया गया। विश्वविद्यालय में बायोमेडिकल रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए गिरि इंस्टीट्यूट से समझौता किया जाएगा।
विज्ञापन
एकेडमिक काउंसिल की सहमति के बाद बायोमेडिकल की फील्ड में रिसर्च के अवसर बढ़ जाएंगे। एकेडमिक काउंसिल ने नए शुरू किए गए 40 इनोवेटिव कोर्सेस में दाखिले शुरू करने को अपनी औपचारिक मुहर लगा दी है।
विश्वविद्यालय के नए कोर्सेस में एडमिशन के लिए अगले महीने से आवेदन किया जा सकेगा।
इसी तरह पीएचडी की खाली सीटों पर दाखिले के लिए आयेजित होने वाली प्रवेश परीक्षा को भी एकेडमिक काउंसिल ने अपनी सहमति दे दी है। विश्वविद्यालय में जल्द ही पीएचडी की खाली सीटों पर जल्द प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी।