{"_id":"144c560d306a84fd0b625eea1ec6ef2c","slug":"create-new-syllabus-from-9th-to-12th","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्षा 9 से लेकर 12वीं तक नया सिलेबस तैयार","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
कक्षा 9 से लेकर 12वीं तक नया सिलेबस तैयार
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Fri, 21 Mar 2014 02:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कक्षा नौवीं से लेकर 12वीं तक की इतिहास विषय की किताबों में बदलाव किया है।
विज्ञापन
बोर्ड ने किताबों को नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क 2005 व पंजाब करिकुलम फ्रेमवर्क 2013 के अनुसार तैयार किया है। बोर्ड ने किताबों को आखिरी रूप देकर वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। साथ ही लोगों से सुझाव मांगे हैं। बोर्ड का कहना है कि इसके बाद किताबों को आखिरी रूप दे दिया जाएगा।
बोर्ड की अकादमिक शाखा ने किताबों को रिवाइज करने की योजना बनाई थी। इस काम में विभिन्न यूनिवर्सिटीज, विधिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों व विशेषज्ञों ने काम किया। इस दौरान नौवीं व दसवीं की सामाजिक विज्ञान विषय के इतिहास भाग, 11वीं और 12वीं के इतिहास में बदलाव किया गया। लोगों को 15 दिन में सुझाव देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
सुझाव बोर्ड की वेबसाइट www.pseb.ac.in पर या डायरेक्टर अकादमिक पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड को भेजे जा सकते हैं। जिक्रयोग है कि कई सालों से बोर्ड का सिलेबस रिवाइज नहीं हुआ था। ऐसे में किताबों में बच्चाें को गलत जानकारी पढ़ाने की बात सामने आई थी। इसके बाद बोर्ड ने किताबों को रिवाइज करने की दिशा में काम शुरू किया था।
विज्ञापन