छात्राओं के सामने शिक्षक की फटी पैंट,बवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय उच्च विद्यालय संगरौली में एक अतिथि अध्यापक की पैंट फटने के कारण हंसने पर विद्यार्थियों को अध्यापक के कोप का भाजन बनना पड़ा। गुस्साए अध्यापक ने विद्यार्थियों की बेरहमी से पिटाई कर दी।
गुस्साए परिजनों ने वीरवार को स्कूल पर ताला जड़ दिया। साथ ही शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना मिलने पर पहुंचे अधिकारियों ने अध्यापक का तुरंत प्रभाव से दूसरे स्कूल में तबादला कर दिया। तब जाकर गांववासी शांत हुए।
जानकारी के अनुसार गांव के स्कूल में अध्यापक राजबीर सिंह आठवीं कक्षा को पढ़ा रहे थे। इसी बीच मेज में फंसने के कारण उनकी पैंट फट गई। बच्चे हंसने लगे। गुस्साए अध्यानक ने बच्चों पर पर डंडे बरसाए। मामले की सूचना मिलते ही परिजन स्कूल में पहंचे तथा बच्चों की पिटाई ने नाराज परिजनों ने स्कूल को ताला जड़ दिया और आरोपी अध्यापक के खिलाफ नारेबाजी कर दी।
छात्र-छात्राओं की बेरहमी से पिटाई का आरोप
मामले की सूचना मिलते ही ढांड थाना प्रभारी रमेश कुमार दलबल सहित मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण एक ही बात पर अड़े रहे कि आरोपी अध्यापक को तुरंत निलंबित कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्कूल मुख्याध्यापक धर्म सिंह ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी।
सूचना मिलते ही खंड शिक्षा अधिकारी पूंडरी ज्ञान चंद मैहला स्कूल में पहुंचे और ग्रामीणों एवं छात्राओं से मामले की पूरी जानकारी ली। मनीषा, प्रियंका, राखी, रितू, आरती, श्वाती, मन्नू सहित कई छात्राओं ने परिजनों, ग्रामीणों, स्कूल स्टाफ एवं पुलिस की मौजूदगी में बीईओ के सामने आरोपी अध्यापक के खिलाफ आरोप लगाए।
इंसानियत की सभी हदें पार
छात्राओं का कहना है कि अध्यापक ने छात्र-गुरु के रिश्तों को दरकिनार करते हुए इंसानियत की सभी हदें पार कर दी है। ऐसे अध्यापक को स्कूल से निलंबित कर कठोर सजा दी जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति न हो।
ग्रामीण संतोष, जीतो, रोशनी देवी, रानी, नन्हीं, कमली, माया, ओमी, रघबीर, कृष्ण, राजेश, भीम सिंह, सुरेश, सोमदत्त ने बताया कि अध्यापक द्वारा शिक्षा देने के बजाए बच्चों के साथ उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है उसे सहन नहीं किया जा सकता।
पंचायत ने की निलंबन की मांग:-
अध्यापक द्वारा छात्राओं की पिटाई करने और बुरे आचरण से गुस्साई गांव की पंचायत ने बीईओ को प्रस्ताव पास करके उसको निलंबित करने और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
सरपंच प्रतिनिधि लाडी का कहना है अगर आरोपी अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई नही हुई तो पूरे गांव की फिर से पंचायत बुलाकर आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा।
आरोपी अध्यापक को दूसरे स्कूल भेजा
वहीं खंड शिक्षा अधिकारी पूंडरी ज्ञान चंद मैहला ने बताया कि स्कूल मुख्याध्यापक ने आरोपी अतिथि अध्यापक राजबीर के खिलाफ लिखित में शिकायत ई-मेल के जरिए भेज दी है।
मौके पर पहुंचकर मुख्याध्यापक, स्कूल स्टाफ, छात्राओं, उनके अभिभावकों, ग्रामीणों एवं ग्राम पंचायत के ब्यान ले लिए है। मामला काफी गंभीर है। आरोपी अध्यापक को आज ही दूसरे स्कूल में भेज दिया गया है।
वहीं जब इस बारे में आरोपी अध्यापक राजबीर का कहना है कि बच्चों ने पढ़ाई का काम पूरा नहीं किया था जब उनको डांट लगाई तो उन्होंने पिटाई का झूठा आरोप लगाया है।
ढांड थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि अभी तक परिजनों व स्कूल की और से आरोपी अध्यापक के खिलाफ लिखित में कोई शिकायत नही आई है। जैसे ही लिखित में शिकायत आएगी तो मामला दर्ज कर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।