सीपीटी से फिर खुल सकता है डीयू में दाखिले का दरवाजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय के कई कॉलेजों में आर्ट्स व कॉमर्स में बंद हुए दाखिले एक बार फिर से खुल सकते हैं। डीयू में छात्रों के दाखिले की यह एंट्री खोलेगा कॉमन प्रोफिशेंसी टेस्ट (सीपीटी) का रिजल्ट।
दरअसल, अगले सप्ताह के अंत तक सीपीटी का रिजल्ट जारी होना है। ऐसे में जिन छात्रों का दाखिला सीपीटी के जरिए सीए की पढ़ाई के लिए हो जाएगा वह डीयू से अपना दाखिला रद्द कराएगा।
सीए के साथ बीकॉम या अन्य किसी कोर्स की पढ़ाई करे यह संभव नहीं है। बीते सालों में भी देखें तो छात्र सीए की पढ़ाई के लिए डीयू की सीट को छोड़ते ही हैं।
ऐसे में छात्रों के लिए बीकॉम समेत अन्य कुछ कोर्सेज में दाखिले के अवसर बन सकते हैं। इंडियन इंस्ट्यिट ऑफ चार्टेड एकाउंटेंट की ओर से सीए का एंट्रेस टेस्ट (सीपीटी) डीयू में दाखिले की राह को आसान बना सकता है।
24 जुलाई को जारी होगी सातवीं कट ऑफ लिस्ट
इसके नतीजों का सबसे ज्यादा असर बीकॉम की सीटों पर ही देखने को मिलेगा। वैसे भी अब तक कई कॉलेजों में बीकॉम व बीकॉम ऑनर्स कोर्सेज में दाखिलों की गुजाइंश बनी हुई है।
डीयू की अंतिम सातवीं कट ऑफ लिस्ट 24 जुलाई को जारी होनी है। ऐसे में जब छात्र दाखिला रद्द कराएंगे तो सीटें खाली होने की सूरत में काफी चासेंज छात्रों के लिए बन सकते हैं।
हालांकि यह दाखिले आउट ऑफ कैंपस कॉलेजों से ही रद्द हो सकते हैं। डिप्टी डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ गुरप्रीत सिंह टुटेजा कहते है कि सीपीटी के रिजल्ट का असर न केवल बीकॉम कोर्सेज की सीटों पर पड़ सकता है बल्कि इस बार नए नियमों के कारण कई अन्य कोर्सेज में सीटें खाली होने के कारण दाखिले की संभावना बन सकती है।
ऐसे में जब सीए में उनका दाखिला हो जाएगा तो डीयू की सीट छोड़ने पर अंग्रेजी ऑनर्स व बीए प्रोग्राम में भी दाखिले की संभावना बन सकती है।